ईशान हुए बाहर तो वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, 3 सेकंड में लिया ऐसा फैसला बदला गया पूरा मैच, अब धोनी से हो रही तुलना

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में रविवार को बेंगलुरु में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. सेमीफाइनल के इस मुकाबले में मैच की शुरुआत में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन विकेटकीपिंग करते हुए अपनी दाईं कलाई या उंगली पर चोट लगने के कारण 19वें ओवर के आसपास मैदान छोड़कर चले गए.

उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र ने संभाली, जबकि टीम की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी के कंधों पर आ गई. क्योकि वैभव टूर्नामेंट से पहले ही ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया था. महज 15 साल की उम्र में कपटी करते हुए शानदार फैसले से ये बता दिया वह उम्र की नंबर में बस कम काबिलियत में बहुत ऊपर हैं.

3 सेकंड में वैभव सूर्यवंशी का दिखा कप्तानी का जलवा

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में रविवार को बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर एक यादगार पल देखने को मिला. ईस्ट जोन के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपनी कप्तानी का पहला बड़ा फैसला लिया और वह बिल्कुल सही साबित हुआ. सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ तीन सेकंड बचे रहते हुए DRS लिया और आर्यन जुयाल को 46 रन पर आउट करवा दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया धोनी जैसा कप्तानी का जलवा

कप्तानी का असली इम्तिहान 40वें ओवर में आया. मुकेश कुमार ने आर्यन जुयाल को लेंथ की डिलीवरी दी. गेंद बल्ले के करीब से गुजरी और ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. मैदानी अंपायर ने नॉट आउट का फैसला दिया. खिलाड़ियों ने अपील तो की लेकिन भरोसा किसी को नहीं था यह गेंदबा बल्ले से लगी है या नहीं. लेकिन स्लिप में खड़े वैभव आश्वस्त थे कि गेंद किनारे लगी है. टीम के बीच चर्चा चल रही थी और DRS टाइमर पर सिर्फ तीन सेकंड बचे थे. तभी युवा कप्तान ने हिम्मत दिखाई और रिव्यू का फैसला लिया.

तीसरे अंपायर ने अल्ट्राएज की मदद से देखा. गेंद जब बल्ले के पास से गुजरी तो साफ स्पाइक दिखा. फील्ड अंपायर का मूल फैसला पलट दिया और आर्यन जुयाल 46 रन पर आउट हो गए. यह साझेदारी टूटने से ईस्ट जोन को महत्वपूर्ण सफलता मिली. इस सलफता और साहसिक फैसले ने कप्तानी के ममाले में धोनी का याद दिला दिया. और DRS लेने में सफल वैभव की कप्तानी शानदार दिखी.

ALSO READ:वैभव-अभिषेक ओपनर, सूर्यकुमार यादव की वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...