IND vs AFG: अभिषेक की सुनामी में उड़ी अफगान, गंभीर के इस चाल से पूरी टीम 94 पर ऑलआउट, 3-0 से क्लीन स्वीप

अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने बम्पर स्कोर बनाकर जीत की मजबूत नींव रख दी. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के आगे उनकी गेंदबाजी धराशायी हो गई. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम हार नहीं बुरी हार झेलनी पड़ी. इस मैच में पूरी टीम महज 14.1 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गयी. और भारत को 127 रन की बम्पर जीत मिली . इसके साथ ही भारत ने अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया.

अचानक से ध्वस्त हो गयी अफ़ग़ानिस्तान

अफगानिस्तान की पारी में भी भारत का दबदबा कायम रहा. लक्ष्य 222 का पीछा करते हुए अफगान टीम जल्द ही दबाव में आ गई. अफगानिस्तान को 222 रनों का लक्ष्य मिला था. शुरुआत में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अक्षर पटेल ने जल्द ही गुरबाज को बोल्ड कर दिया. गुरबाज 15 रन बनाकर आउट हुए. सेदिकुल्लाह अटल भी अक्षर के हाथों कैच आउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने दर्विश रसूली को यॉर्कर से बोल्ड कर दिया. अफगानिस्तान 5 ओवर में ही 3 विकेट गंवा चुका था.

इसके बाद नितिश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. नितिश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि बिश्नोई ने 3.1 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके. अक्षर पटेल दो विकेट चटकाए. बुमराह यश ठाकुर 1-1 विकेट झटके.

अभिषेक का तूफानी शतक, ठोके 11 छक्के

अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर भारतीय क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने कुल 34 गेंदों पर 108 रन जड़े, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे. स्ट्राइक रेट 317 से अधिक रहा. यह फुल मेंबर नेशन के किसी बल्लेबाज का टी20आई में सबसे तेज शतक है और रोहित शर्मा के 35 गेंदों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ता है।संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों पर 50 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की शानदार साझेदारी की. पावरप्ले में ही भारत 100 रन पार कर गया. अभिषेक को रशीद खान ने कैच आउट किया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. श्रेयस अय्यर ने 29 रन बनाए. अजमतउल्लाह ओमरजाई ने 2 विकेट लिए.

ALSO READ:6 6 6 6 6….अभिषेक शर्मा ने किया तहस-नहस, तोड़ दिया दुनिया का सारा रिकॉर्ड, अभिषेक ने खड़ा किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...