ASIAN GAMES 2026: बारिश ने जापान को किया बाहर, क्वार्टरफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के आखिरी मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. जापान और नेपाल के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जा रहा मुकाबला वॉशआउट हो गया. इसके परिणामस्वरूप मेजबान जापान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. जापान के खाते में सिर्फ एक अंक रहा, जो वॉशआउट से मिला. वहीं नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. बारिश की वजह से मैच सिर्फ 15 ओवर का रह गया.

बारिश ने छिना जापान का सपना

नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा गया. उन्होंने निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाए. शुरुआत में कुशल भुर्तेल जल्दी आउट हो गए, लेकिन सुंदीप जोरा और आसिफ शेख ने पारी को संभाला. जोरा ने 57 रन बनाए जबकि लोकेश बम ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 52 रन की धमाकेदार पारी खेली. बम ने लगातार छक्के लगाकर नेपाल को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन बारिश ने फिर दस्तक दी और जापान की पारी शुरू होने से पहले ही मुकाबला रद्द कर दिया गया. इस नतीजे से नेपाल ग्रुप में टॉप पर रहा. नेपाल अब मंगलवार (29 सितंबर) को श्रीलंका से क्वार्टरफाइनल में भिड़ेगा.

क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

वहीं अफगानिस्तान का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में भारत से 28 सितम्बर को होगा. यह मैच सोमवार को खेला जाएगा. यह जोड़ी 2023 के हांगझाउ एशियन गेम्स के फाइनल की तरह है, जहां भारत ने अफगानिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. अफगानिस्तान ने पहले जापान को बुरी तरह हराया था और नेपाल के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं भारत अपनी मजबूत टीम के साथ क्वार्टरफाइनल में उतरेगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार मानी जा रही है. अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी और स्पिन हमला भारत के लिए चुनौती बन सकता है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों और अनुभव में भारत आगे नजर आता है. अब पूरा फोकस क्वार्टरफाइनल पर शिफ्ट हो गया है. अफगानिस्तान बनाम भारत दोनों टीमें एक-दूसरे को अच्छी तरह जानती हैं और मुकाबला रोमांचक रहने की उम्मीद है.

नेपाल ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

बारिश ने जापान के सपनों को तोड़ दिया. जापान ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की थी, लेकिन मौसम ने उनका साथ नहीं दिया नेपाल की बल्लेबाजी में जोरा और बम का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने कम ओवरों में भी टीम को मजबूत स्कोर दिया. अगर बारिश नहीं होती तो नेपाल जीत के करीब नजर आ रहा था. अब दोनों क्वालीफाइड टीमें क्वार्टरफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी.

ALSO READ:“वैभव को नहीं खिलाया, मुझे विश्वास…”, जापानी कप्तान ने 2 रन से हारने के बाद दिया ऐसा बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...