"अजित अगरकर के व्यवहार से कोहली ने लिया संन्यास," वासिम जाफर ने अगरकर का कार्यकाल खत्म होते ही किया बड़ा खुलासा

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। जाफर का कहना है कि कोहली अपने साथ हुए ट्रीटमेंट को लेकर थोड़े कड़वे थे और इसमें तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की भूमिका रही हो सकती है। विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

जाफर का मानना है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले के दौरान खुश नहीं थे और पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के कार्यकाल में उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया, उससे वह थोड़े आहत महसूस कर रहे थे

“अजित अगरकर के व्यवहार की वजह से कोहली ने किया संन्यास”

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऐसा लगा कि विराट जिस तरह से उनको ट्रीटमेंट किया जा रहा था, उससे थोड़े थोड़े आहत महसूस कर रहे थे। विराट जैसे खिलाड़ी मैदान पर लोगों को खींच लाते हैं। उनकी इतनी फॉलोइंग है। वे निश्चित रूप से और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। जब तक हम विराट के मुंह से नहीं सुनते, हमें पता नहीं चलेगा। वे इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे।”

दिल्ली कोच सरनदीप सिंह ने भी उस समय बताया था कि कोहली इंग्लैंड सीरीज की तैयारी कर रहे थे और कई शतक लगाने की बात कर रहे थे। जाफर का मानना है कि कोहली अभी भी रेड-बॉल क्रिकेट में योगदान दे सकते थे।

जाफर ने अजित अगरकर के कार्यकाल को दिया रेटिंग

जाफर ने अजित अगरकर के तीन साल के कार्यकाल को 7/10 अंक दिए। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सफलता (दो वर्ल्ड कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी) की तारीफ की, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के हैंडलिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे मामलों का जिक्र किया। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ हुए व्यवहार पर भी टिप्पणी की।

अगरकर का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ है और प्रज्ञान ओझा को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। कोहली ने खुद अभी तक इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जाफर का कहना है कि असली बात तभी सामने आएगी जब विराट खुद बोलेंगे।

यह ऐलान भारत की इंग्लैंड यात्रा से ठीक पहले आया था। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के कुछ दिनों बाद कोहली ने भी सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 9,230 रन बनाए (औसत 46.85), 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए।

ALSO READ:250 बनाकर भी हारने के बाद गंभीर ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, खुद को नही पिच को ठहराया जिम्मेदार, कहा- गेंदबाज का करियर दांव..’

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...