IND vs WI: श्रेयस ने हरा दिया था मैच, अर्शदीप नही इस खिलाड़ी ने पलटा मैच, भारत को 14 रन से मिली जीत

IND vs WI: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने IND vs WI मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने खराब प्रदर्शन के बावजूद 223 रन बना लिया था. इसके जवाब में IND vs WI वेस्टइंडीज को भारतीय गेंदबाज ने रोका और बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल हुई.

गेंदबाजो ने किया कमाल, पलट दी बाजी

चेज में वेस्टइंडीज (IND vs WI) को 224 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। शाई होप जल्दी आउट हो गए। शिमरॉन हेटमायर ने कुछ रन बनाए, लेकिन नियमित विकेट गिरते रहे। कामिल पूरन 42 रन बनाकर नमन धीर के हाथों आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 रनों की पारी खेली, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें समेटा। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी सही जा रही थी. लेकिन अर्शदीप के गेंदबाजी इस मैच (IND vs WI) को पलटा हर गेंदबाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की.

श्रेयस ने हरा दिया था, इस खिलाड़ी ने दिलायी जीत

अर्शदीप ने तीन विकेट लिए। नमन धीर और अन्य गेंदबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वेस्टइंडीज अंत तक संघर्ष करता रहा, लेकिन आवश्यक रन रेट बहुत अधिक हो गया। भारत ने लक्ष्य का बचाव कर जीत दर्ज की। इस मैच में सबसे बड़ा अंतर प्रिंस यादव का योगदान रहा, प्रिंस के बल्लेबाजी के आखिरी के 3  चौके ही मैच विनिंग साबित हुए. भारत 14 रन से ही जीत पाए थे अकेले प्रिंस ने ही 13 रन बनाये. यही नहीं प्रिंस ने गेंदबाजी में रन भी नहीं लुटाये. उन्होंने4 ओवर में 37 रन दी थी.

अभिषेक की बेहतरीन पारी

भारतीय पारी की शुरुआत धीमी रही। संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने मैच का रुख बदल दिया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ईशान ने 18 गेंदों पर 37 रन ठोके। दोनों ने मिलकर 108 रनों की साझेदारी की। पावरप्ले में भारत ने 87 रन बना लिए थे। मिडिल ऑर्डर में कुछ विकेट जल्दी गिरे। रोस्टन चेस ने ईशान और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। अभिषेक भी शमार स्प्रिंगर के हाथों कैच एंड बोल्ड हुए। तिलक वर्मा (28), नितिश कुमार रेड्डी (21) और अक्षर पटेल (20) ने योगदान दिया। प्रिंस यादव ने नाबाद 13 रन बनाए। भारत 20 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गया।

ALSO READ:4 4 4….प्रिंस यादव ने बचायी लाज, भारत का हाल हुआ पस्त, श्रेयस से हुई बड़ी गलती, 223 का दिया लक्ष्य

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...