भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेला जा रहा है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ. अब सबकी निगाहें दूसरे टी20 पर है कि क्या वैभव को टीम में मौका मिलेगा. भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उन्हें अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.
ऐसे में फैंस में भी सी बात को लेकर गुस्सा है साथ में अब दिग्गज खिलाड़ी भी इसको लेकर अपनी विचार रख रहे है. इस बीच क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 डिग्री में मशहूर एबी डिविलियर्स ने वैभव के सपोर्ट में उतरे है.
वैभव सूर्यवंशी के लिए भिड़े एबी डिविलियर्स, भारतीय कोच पर बरसे
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट द्वारा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर खुश नहीं है उन्होंने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कोच और टीम मैनेजमेंट के खिलाफ बोले.
डिविलियर्स ने कहा, “वह कब मैदान पर उतारे जाएंगे? मुझे लगता है कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए सबसे सही मौका था कि वह आएं और इंटरनेशनल क्रिकेट का लुत्फ लें. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला. मैं रयान की उस बात से सहमत नहीं हूं कि वैभव को उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे बाकी के खिलाड़ी गुजरे हैं. जिस तरह का आईपीएल उनका रहा है. ये समय है कि उनको आगे किया जाए, खासकर आयरलैंड जैसी कम रैंक वाली टीम के खिलाफ.
डिविलियर्स ने दी कप्तान श्रेयस को नसीहत
कप्तान श्रेयस अय्यर को आयरलैंड UK में जीतने के लिए दी नसीहत. उन्होंने यह भी कहा यह आईपीएल नहीं है. उन्होंने कहा,
“टीम इंडिया को कुछ काम करने की जरूरत है. उन्हें दोबारा एक होना होगा, दोबारा तैयारी करनी होगी और यूके में खेलने का तरीका निकालना होगा. इन हालात में खेलना आसान नहीं है. यहां आईपीएल जैसे स्कोर नहीं होंगे. आपको यहां 250-260 रन बनाने को नहीं मिलेंगे. यहां पर क्रिकेट ज्यादा रणनीति के साथ खेली जाती है. कई बार 140-160 बनाना आसान नहीं होता है”
