भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के मैदान में खेला गया. यह मैच बारिश प्रभवित हुई और 50 ओवर का मैच 25 ओवर का करना पड़ा. कप्तान गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. डेब्यू करने वाले गरनुर और हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी ने भारत को अच्छी शुरुआत मिली.
लेकिन अफगानिस्तान के तरफ से गुरबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंद में शतक ठोका. लेकिन उनके आउट अफगान की बल्लेबाजी बिखर गयी और 194 रन बना सके. जिसके जवाब में में भारत ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिए. मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने बयान दिया उन्होंने भारत के बारे में कहा
अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता 140 करोड़ भारतीय का दिल
दरअसल, अफगान कप्तान हश्मुताल्लाह शहीदी ने इस हार का जिम्मा की ओनी बल्लेबाजी को दिया. कप्तान ने हार का पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि,
“हाँ, यह एक मुश्किल मैच था. मुझे लगता है कि लगातार विकेट गिरना इसकी वजह थी. जब गुरबाज़ खेल रहे थे, तो मुझे लग रहा था कि अगर हम 220-230 रन बना लेते, तो यह एक अच्छा टारगेट होता, लेकिन हमने लगातार कुछ विकेट गंवा दिए और उसके बाद, मुझे लगता है कि हम लगभग 30 रन पीछे रह गए.”
बैटिंग करते समय आपकी क्या सोच थी?
“मेरे मन में यही था कि मैं लेफ्ट-आर्म स्पिनर को टारगेट करूँ क्योंकि उस तरफ़ बाउंड्री भी छोटी थी. लेकिन मुझे लगता है कि गुरबाज़ ने बहुत अच्छा खेला, पर उसके बाद हमने कुछ गलतियाँ कीं. पहले मैंने गलती की और फिर दूसरे बल्लेबाज़ों ने. इसीलिए हम लगभग 30 रन पीछे रह गए.”
क्या आप गेंदबाज़ी में कुछ अलग कर सकते थे?
“सच कहूँ तो विकेट भी थोड़ा फ़्लैट था, लेकिन हमारी गेंदबाज़ी में भी उतना अनुशासन नहीं था. तो उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और अगले मैच में और मज़बूती से वापसी करेंगे”
