अजीत अगरकर की होगी छुट्टी! टीम इंडिया के कोच बनेंगे भारत के नए चयनकर्ता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अजीत अगरकर की होगी छुट्टी! टीम इंडिया के कोच बनेंगे भारत के नए चयनकर्ता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतीय टीम में लगातार बदलाव हो रही है. सीनियर खिलाड़ियों पर संन्यास का दबाव बनाया जा रहा है. हाल ही में इंग्लैंड सीरीज में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर खबर आयी थी कि चयनकर्ता ने साफ़ बोल दिया वह टीम के भविष्य के लिए नहीं सोचे जा रहे हैं. इसलिए चयनकर्ताओ ने हिटमैन को संन्यास की सलाह दे दी थी. इन सब वजहों से चयनकर्ता खूब सुर्ख़ियों में रहे है. लेकिन अब यह उनके पर ही भारी पड़ने वाली है. अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

अजीत अगरकर की होगी छुट्टी, वीवीएस लक्ष्मण नया चयनकर्ता!

अब टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है.रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर हालिया विवाद के बाद बीसीसीआई में उनकी जगह बदलने की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार किया जा रहा है.

अजीत अगरकर का कार्यकाल पहले उम्मीद थी कि 2027 के वनडे विश्व कप तक  बढ़ाया जा सकता है, लेकिन रोहित विवाद के बाद यह संभावना कम हो गई है. बीसीसीआई अधिकारी अब लक्ष्मण को बेहतर विकल्प मान रहे हैं. उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी लक्ष्मण की बात को ज्यादा तवज्जो देंगे.

सितम्बर में हो सकता है बड़ा फैसला

जुलाई 2023 में चीफ सिलेक्टर बने अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं, लेकिन हाल के विवादों के बाद अब उनकी मुश्किल बढ़ चुकी है. और अभी यह चर्चा चल रही है लेकिन अंतिम फैसला सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में हो सकता है. अगरकर के लिए श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

ALSO READ:मोहम्मद शमी ने चुना अपना पसंदीदा कोच, गंभीर को किया सबसे पहले बाहर, द्रविड़ को भी नही चुना

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...