ASIAN GAMES 2026: सूर्या की छुट्टी, वैभव की एंट्री, बदल गया टी20 कप्तान, एशियन गेम्स के लिए सामने आयी भारतीय टीम
ASIAN GAMES 2026: सूर्या की छुट्टी, वैभव की एंट्री, बदल गया टी20 कप्तान, एशियन गेम्स के लिए सामने आयी भारतीय टीम

एशियन गेम्स 2026 (ASIAN GAMES 2026) का आयोजन इस बार जापान में होना है. जिसमे क्रिकेट भी खेला जायेगा और विजेता टीम को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जायेगा. इसलिए BCCI ने अपनी तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम की 30 खिलाड़ी की लिस्ट तैयार कर चुकी है. इस लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम है इस बारे में बात करेंगे वही एशियन गेम्स (ASIAN GAMES 2026) में कप्तान कौन होगा इस बार में भी जानेंगे. यह खेल भी टी20 फोर्मेट में होना है और BCCI अपने युवा खिलाड़ी के साथ मजबूत कॉम्बिनेशन बनाकर भेजेगी.

ASIAN GAMES 2026 में सूर्या की छुट्टी, वैभव की एंट्री

पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने एशियन गेम्स के लिए 30 खिलाड़ी की लिस्ट तैयार कर चुकी है. इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो चुकी है. सूर्या का नाम इस लिस्ट में नहीं वही शुभमन गिल का भी नाम इस लिस्ट में नहीं है. सूर्यकुमार यादव का नाम ना होना चौकाता भी है ऐसे में सूर्यकुमार यादव को BCCI टीम से बाहर कर रही है.

वही आईपीएल ही नहीं अंडर 19 विश्वकप में भी कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस स्क्वाड में मौका मिला है. उन्होंने आईपीएल में जमकर रन बरसाए है. अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबका ध्यान खीचा है. चयनकर्ताओ ने अब मूड बना लिया है उनको टीम में शामिल करने के लिए.

ASIAN GAMES 2026 में कौन होगा कप्तान

एशियन गेम्स (ASIAN GAMES 2026) में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा, क्योकि अब सूर्यकुमार यादव जो टी20 टीम के कप्तान थे उनको बाहर किया जा रहा है ऐसे में BCCI अब 3 नामों पर विचार कर रही है. जिसमे श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम है. इन तीन में किसी का नाम फाइनल हो सकता है.

कुछ रिपोर्ट्स में श्रेयस अय्यर को पसंदीदा बताया जा रहा है. वही पिछले एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था. लेकिन इस बार कप्तान चेहरा बदला हुआ नजर आएगा. वही 30 सदस्यीय भारतीय टीम में 15 खिलाड़ी का नाम फाइनल होगा.

ASIAN GAMES 2026 के भारतीय टीम का 30 सदस्यीय लिस्ट

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे,  संजू सैमसन(विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।

ALSO READ:हार्दिक पांड्या के बाद मुंबई इंडियंस का कौन होगा नया कप्तान? नाम आया सामने, सूर्यकुमार यादव का है पसंदीदा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता...