तिलक वर्मा

बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल में जगह बना ली. चार दिवसीय मैच में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर और दूसरी पारी में आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने शतक के बाद जबदस्त अर्धशतक भी ठोका.

अब साउथ जोन का मुकाबला फाइनल में इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन से होगा. जिसमे वैभव समेत कई दिग्गज खेलते नजर आएंगे.

तिलक ने अर्शदीप की टीम को रौंदा, किया बाहर

टॉस जीतकर नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने उन्हें सिर्फ 195 रनों पर समेट दिया. विद्वथ कावेरप्पा ने चार विकेट लिए, जबकि एमडी निधीश और तनय त्यागराजन ने दो-दो विकेट झटके. जवाब में उतरी साउथ जोन की पारी शुरूआत में डगमगाई, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद 116 रनों की नाबाद पारी खेली.

उन्होंने श्रेयस गोपाल (87) के साथ छठे विकेट के लिए 175 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. अर्शदीप, गरनुर बरार, अंशुल कम्बोज जैसी गेंदबाजी के खिलाफ तिलक की बल्लेबाजी और टेलएंडर्स के योगदान से साउथ जोन 312 रन बना सकी और 117 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली.

तिलक ने की घातक बल्ल्लेबजी ठोका 169 रन

नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में भी कुछ ख़ास नहीं कर सका. सनत सांगवान (76) और आयुष दोसेजा (52) ने अर्धशतक ठोके, लेकिन साउथ के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. अंत में नॉर्थ जोन 297 रन बनाकर ऑल आउट हुई और साउथ जोन को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया. चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन ने मजबूत शुरुआत दिया.

कुछ विकेट गिरने के बावजूद तिलक वर्मा फिर मैदान पर उतरे और स्मारन रविचंद्रन के साथ मिलकर पारी को संभाला. तिलक की अगुवाई में साउथ जोन ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. उन्होंने 8 चौके की मदद से 51 रन 79 गेंद में नाबाद पारी खेली. मैच के दौरान तिलक न सिर्फ बल्ले से छाए रहे, बल्कि कप्तान में भी चमके. उन्होंने इस मैच में दोनों एक स्शात्क और एक अर्धशतक की मदद से 169 रन ठोका.

ALSO READ:IND vs AFG: 8 खिलाड़ी की छुट्टी, रिंकू को भी नहीं बख्सा, तिलक उपकप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ 15 सदस्यीय भारतीय टीम ऐलान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...