BCCI ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज इस बार अफगानिस्तान बोर्ड होस्ट कर रही है वो भी भारत में ही. इस सीरीज के लिए भारतीय को कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दिया गया है.
वही तिलक वर्मा को उपकप्तान बनया गया है. सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी. यह सीरीज एशियन गेम्स से पहले टीम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी का मौका साबित होगी.
वैभव को मौका, बुमराह-संजू की वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का शामिल किया गया है. हाल ही में दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय सूर्यवंशी को टी20 स्क्वाड में मौका मिला है. इसके अलावा संजू सैमसन की वापसी हुई है, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हैं. इशान किशन भी विकेटकीपर के रूप में मौका दिया गया है. जसप्रीत बुमराह भी टीम में वापसी कर रहे हैं, हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी.
पांड्या बाहर, हर्षित राणा की वापसी
हार्दिक पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है. चोट के कारण उनकी वापसी एक बार फिर टल गई है. पेस अटैक में बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को चुना गया है. स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर टीम को बैलेंस देंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
ALSO READ:4 6 4 4…वैभव ने काटा ग़दर ठोका 132 रन, मुकेश कुमार-शमी खूब उड़ाया स्टंप, फाइनल में पहुंची ईशान की टीम
