ईशान किशन की कप्तानी घरेलु टूर्नामेंट में खूब चल रही है. उनकी कप्तानी में टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. और फाइनल में पहुँच कर एक और कारनामा कर दिया है. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी और मुकेश कुमार-मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में ही सपना तोड़ दिया है और बाहर हो गई.
वैभव ने बल्ले से काटा ग़दर
दोनों टीमों की पहली पारी 266 रन पर सिमट गई. सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने 60 रन बनाए. जवाब में ईस्ट जोन के उपकप्तान और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने महज 81 गेंदों में 92 रन जड़े, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वैभव ने दूसरी पारी में 40 रन बनाये दोनों मिलकर उन्होंने 132 रन बनाया. दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 161 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
मुकेश कुमार-शमी की घातक गेंदबाजी
दूसरी पारी में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया. मुकेश कुमार ने पहली पारी में3 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी ने भी पहले 2 विकेट दूसरी पारी में 3 विकेट विकेट लिए. दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम महज 158 रन पर ऑलआउट हो गई. कप्तान रजत पाटीदार और रिंकू सिंह जैसे दिग्गज कम स्कोर पर आउट हुए.
फाइनल में पहुंची ईशान-वैभव की टीम
ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य था. चेसिंग के दौरान कुछ विकेट गिरे, इस पारी में वैभव ने 43 गेंद में 40 रन की पारी खेली जिसमे यश ठाकुर के एक ओवर में जमकर बाउंड्री की झड़ी लगा दी थी . लेकिन टीम ने दबाव में रहकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजों के प्रदर्शन ने ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचा दिया.
इशान किशन और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच को अंजाम तक पहुंचाया. इस जीत के साथ वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां ईस्ट जोन का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल (साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन) के विजेता से होगा.
