IND vs ENG, TOSS: टॉस हारने के बाद गिल ने अर्शदीप-कुलदीप को किया बाहर, बताया क्यों नहीं दिया मौका, देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG, TOSS: टॉस हारने के बाद गिल ने अर्शदीप-कुलदीप को किया बाहर, बताया क्यों नहीं दिया मौका, देखें प्लेइंग XI

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज की शरूआत आज से हो रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम बदली हुई नजर आएगी. अब श्रेयस की जगह शुभमन गिल कप्तान होंगे. भारत आखिरी बार में अफगानिस्तान को हराया है लेकिन उससे पहले कुछ खास बेहतरीन प्रदर्शन नहीं रहा है वनडे में. वही अब एजबेस्टन के मैदान में पहला वनडे मैच के लिए टॉस के लिए भारत और इंग्लैंड के कप्तान उतरे. इंग्लैंड ने टॉस जीती और गेंदबाजी चुनी. टीम इंडिया में कई दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है.

गिल ने अर्शदीप-कुलदीप को किया बाहर, दिया यह बयान

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. भारतीय टीम में बदलाव की बात करें तो शुभमन गिल ने गेंदबाजी अर्शदीप सिंह को मौका नही दिया वही प्रसिद्ध और गरनुर को मौका दिया . वही स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव को बाहर रखा है. वही वाशिंगटन को मौका दिया गया है. टॉस के बाद गिल ने कहा कि,

“हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे. ज़्यादातर खिलाड़ियों ने T20I खेले हैं, बाकी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मैच के लिए तैयार हैं. यह सीरीज़ हमारे लिए अहम है, यहीं से हमारी तैयारी शुरू होती है – हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़मा सकते हैं और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. ज़्यादातर सीनियर खिलाड़ी वापस आ गए हैं – विराट भाई, रोहित भाई और KL. इस सीरीज़ को लेकर बहुत उत्साहित हूँ; यहाँ की यादें अच्छी रही हैं. हमारे पास दुबे के साथ 4 सीमर और दो स्पिनर – वॉशी और अक्षर – हैं”

भारतीय टीम की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI 

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेटेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद

ALSO READ:IND vs ENG: 200 रन ठोकने वाला बाहर, प्रिंस यादव की एंट्री, पहले वनडे मैच के लिए दिनेश कार्तिक ने प्लेइंग XI का किया ऐलान!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...