IND vs ENG: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और T20I सीरीज के बाद अब ODI सीरीज आज से खेलेगी. वही हार के बाद अब वनडे में भारतीय टीम अपनी लाज बचाना चाहेगी और भारत वापसी की कोशिश करेगी. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज एजबेस्टन में होने जा रहा है. यह मैच मंगलवार को 3.30 बजे से खेला जायेगा .
IND vs ENG टी20 से अलग इस टीम के कप्तान शुभमन गिल है. साथ इस रोहित, विराट जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है. ऐसे में पहले वनडे मैच में दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने अपने प्लेइंग क्सई का ऐलान किया है.
दोहरा शतक ठोकने वाले को किया बाहर, प्रिंस को दिया मौका
कार्तिक ने अपनी टीम के चुनाव में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए हैं. उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक 126 गेंद में 200 रन जड़ चुके ईशान किशन को अपनी टीम से बाहर रखा, जबकि युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया है. कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा को IND vs ENG ODI में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे पर श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर केएल राहुल को चुना है. यह वही टॉप-5 है, जिसे मौजूदा समय में भारत का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम माना जा रहा है.
हार्दिक-नितीश की जगह टी20 खिलाड़ी को दिया मौका
हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी एक बार फिर चोटिल होकर IND vs ENG वनडे से बहर हो चुके है. उनकी गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया और अक्षर पटेल को स्पिन और बल्लेबाजी ऑलराउंडर के त्तौर पर चुना है.
गेंदबाजी के लिए कार्तिक ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह दी है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा प्रिंस यादव को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के कंधों पर सौंपी गई है. वही प्रसिद्ध कृष्णा और गरनुर बरार को बाहर रखा है.
IND vs ENG वनडे में दिनेश कार्तिक की चुनी हुई भारतीय प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
ALSO READ:राहुल द्रविड़ होंगे अगले हेड कोच! वनडे और टी20 नहीं, द्रविड़ को मिलेगी बस टेस्ट की जिम्मेदारी
