आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भारतीय टीम हार चुकी है. अब इस हार को भुलाकर श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में नई शुरुआत करेंगे. 1 जुलाई से 5 मैच की IND vs ENG टी20 सीरीज की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के करेगी. लेकिन पहला टी20 मैच की टाइमिंग जानकार हैरान होंगे. ऐसे में जानते है पुरे मैच का शेड्यूल और टाइमिंग, लाइव टेलीकास्ट का समय और कैसे इन मैच को लाइव देख सकते है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 (IND vs ENG) में फैंस को अह भी उम्मीद होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो सकता है.
IND vs ENG पहले टी20 मैच की टाइमिंग, सुबह या शाम को नही इतने बजे होगा शुरू
भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला मैच 1 जुलाई 2026 बुधवार से खेला जाना है. इस मैच की टाइमिंग आयरलैंड सीरीज जैसा नहीं होने वाला है. बल्कि इसे देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद उड़ानी होगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मैच की टाइमिंग में बदलाव तो कर दिया है लेकिन अभी भी यह भारत के बहुत लेट होगा.
IND vs ENG पहले मैच 11 बजे की जगह अब मैच रात 10 बजे IST से शुरू होगा. ऐसे में रात 10 बजे से शुरू होने वाले मैच रात 2 बजे तक खेला जा सकता है. इसलिए फैंस को अपनी नींद उडानी ही पड़ेगी.
ECB ने टी20 सीरीज के तीन रात के मैचों की टाइमिंग एक घंटा पहले कर दी है, ताकि भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू हो और ज्यादा से ज्यादा भारतीय दर्शक लाइव देख सकें.
यहां देखें हर मैच की टाइमिंग
IND vs ENG सीरीज में बस 2 मैच शाम 7 बजे से खेला जायेगा बाकी सब रात में ही खेला जाएगा.
सीरीज का पूरा शेड्यूल (IST में)
1 जुलाई: 1st T20I – रात 10:00 बजे.
4 जुलाई: 2nd T20I – शाम 7:00 बजे.
7 जुलाई: 3rd T20I – रात 10:00 बजे.
9 जुलाई: 4th T20I – रात 10:00 बजे.
11 जुलाई: 5th T20I – रात 7:00 बजे
IND vs ENG टी20 सीरीज कैसे देखें लाइव
भारत में भारत-इंग्लैंड टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वही टीवी पर लाइव टेलीकास्ट यानी 5 मैचों की टी20I सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.
