भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मैच भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला बन चुका है. 0-2 से सीरीज में पीछे हो चुकी भारतीय टीम का प्रदर्शन क्या इस मैच में बेहतर होगा.
इस मैच के लिए कुछ बदलाव किये जाने है. हार के बाद अब कई खिलाड़ी पर गाज गिरने वाली है. आइये जानते है IND vs ENG मैच में किसे आज प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है.
IND vs ENG मैच में तिलक OUT संजू IN
IND vs ENG मैच में लगातार दो हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने जा रहा है. खबर है कि संजू सैमसन की वापसी लगभग पक्की है, जबकि उप-कप्तान तिलक वर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठाया जा सकता है. तिलक वर्मा ने अपने खेल से बहुत ही निराश किया है.
मिडिल आर्डर में वह टीम के लिए कुछ ख़ास नहीं कर सके है टी20 में धीमी बल्लेबाजी की वजह से उनकी आलोचना की जा रही है. ऐसे में T20 विश्व कप 2026 के हीरो संजू, जो पहले मैच (IND vs ENG) में खेले थे अब मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए वापस आ सकते हैं.
वरुण चक्रवर्ती की छुट्टी, वैभव पर बड़ा फैसला
वरुण चक्रवर्ती जिनकी गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई बार जीत मिली है लेकिन इस बार उनका भी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. IND vs ENG पिछले मैच में विकेट न लेते हुए रन लुटाने के बाद वरुण की छुट्टी तय हो चुकी है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की संभावना है सुंदर बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में फायदेमंद साबित हो सकते.
वही अब तक बल्ले से खामोस रहे वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलने की उम्मीद है, हालांकि ओपनिंग या मध्यक्रम में कुछ फेरबदल देखने को मिल सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर पर सीरीज बचाने का दबाव बढ़ गया है.
IND vs ENG चौथे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
ALSO READ:IND vs ENG: चौथे टी20 की बदल गयी टाइमिंग, शाम 7 बजे नहीं अब इतने बजे से खेला जायेगा मैच, जानिए सबकुछ
