IND vs ENG, TOSS: वैभव फिर बाहर, श्रेयस ने बताया क्यों नहीं दिया मौका, देखें प्लेइंग XI

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है. दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए उतरे. कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार भी टॉस जीत ललिया और बल्लेबाजी का चुनाव किया है. भारत (IND vs ENG) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. हालाँकि कप्तान श्रेयस के नेतृत्व में भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही है. वैसे में आयरलैंड से हार के बाद अब इंग्लैंड में टीम अपना बदला लेना चाहेगी.

टॉस के बाद कप्तान ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया है. वही वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है. उन्होंने टॉस के वक्त बात करते हुए क्या कहा आइये जानते है.

श्रेयस ने नहीं दिया वैभव को मौका बताया वजह

IND vs ENG मैच में टॉस में बड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कप्तान ने खुलासा किया. उन्होंने बताया कि हम प्लेइंग इलेवन में 3 स्पिनर्स को मौका दिया है. उन्होंने कहा कि,

“[पांच मैचों की सीरीज के पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने पर] हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. आयरलैंड सीरीज अब पुरानी बात हो गई है. यह एक नई सीरीज है, पांच मैच हैं, सब कुछ दांव पर लगा है. निश्चित रूप से, यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है. कप्तान के तौर पर यह मेरी पहली, बल्कि दूसरी सीरीज है. इसलिए, मैं बेहद उत्साहित हूं. हमें वही मिला जो हम चाहते थे. हमने कल यहां अभ्यास सत्र किया, और आसपास के माहौल से अच्छी तरह वाकिफ भी हो गए हैं. इसलिए, एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद है.

कप्तान ने कहा- 3 स्पिनर को मौका दिया

[आयरलैंड सीरीज के बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल पर] बिल्कुल ठीक है. सच कहूं तो, जैसा कि आपने बताया, आयरलैंड सीरीज अब पुरानी बात हो गई है. हमें उस सीरीज से बहुत कुछ सीखना है. और यहां आकर, हम जानते हैं कि इंग्लैंड किस तरह की क्रिकेट खेलता है. इसलिए, थोड़ा आत्मविश्वास है, उनकी ताकत और कमजोरियों को जानते हैं, इसलिए एक शानदार सीरीज की उम्मीद है.

[पिच के बारे में उनका आकलन] विकेट पर काफी घास है. हमने कल भी इसी पिच पर अभ्यास किया था। तो, विकेट कैसा खेलेगा, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन निश्चित रूप से टीम आक्रामक रुख अपनाएगी.

[पहले मैच के लिए भारत की टीम के संयोजन पर] “हम तीन स्पिनरों के साथ उतर रहे हैं, अक्षर एक ऑलराउंडर हैं, और दो तेज गेंदबाज होंगे”

IND vs ENG मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग XI

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग XI

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

ALSO READ:इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से काटा ग़दर, गेंदबाजो के उड़ाए होश, श्रेयस को दिया करारा जवाब

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...