तिलक

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दुसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले टॉस जीता और टीम में बदलाव भी किया. मयंक की जगह प्रिंस और ईशान की जगह वैभव को मौका दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाया. इसके जवाब में भारत हार के करीब था लेकिन जिस तरह से नमन धीर और तिलक वर्मा ने मैच में हारा हुआ मुकाबला पलट दिया और भारत को जीत मिली. जीत के बाद तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ़ मैच दिया गया. उन्होंने प्लेयर ऑफ़ मैच लेती हुए बयान दिया.

तिलक वर्मा ने श्रेयस को नही इन्हें दिया अपनी पारी का श्रेय

(5 विकेट गिरने के बाद क्या सोच रहे थे?) श्रेयस ने कहा कि,

“नहीं, उस समय मैं बस अंत तक खेलने के बारे में सोच रहा था। आज के मैच से ठीक पहले, मेरी बात कोच गौतम सर और सितांशु कोटक सर से हुई थी। उन्होंने एक बात कही जिस पर हम सभी को भरोसा है, और पूरा भारत भी आप पर भरोसा करता है। अगर आप अंत तक टिके रहे, तो आप हमारे लिए मैच जिता देंगे। तो बस यही मेरे दिमाग में चल रहा था। मैं मैच को जितना हो सके उतना आगे तक ले जाना चाहता था, और अंत में, जैसा कि सबने भरोसा किया था, हमने वैसा ही किया। इसलिए मुझे खुद पर बहुत गर्व है।”

नमन धीर होता तो 18 ओवर में खत्म होता मैच

तिलक वर्मा ने नमनधीर के बारे में बात करते हुए कहा कि ,

“मैं नमन से कह रहा था कि हम अंत तक टिके रहेंगे। आज विकेट पिछले मैच के मुकाबले थोड़ा धीमा था। इसलिए मैंने नमन से कहा कि जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों, तो हम विकेटों के बीच तेजी से दौड़ेंगे। यही हमारी योजना थी, और जब वे गेंदबाजी कर रहे थे तो हमने खूब दौड़ लगाई। बदकिस्मती से, मिचेल सैंटनर के आखिरी ओवर में नमन आउट हो गए। वरना, मुझे लगता है कि हम 18वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते। इसका श्रेय नमन को भी जाता है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। और फिर, आज हैदराबाद के लड़के – नीतीश रेड्डी और मैं – मैदान पर थे, और हमें बहुत खुशी है कि हमने मैच को सफलतापूर्वक खत्म किया।”

(स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी पर) बिल्कुल, ऐसी ही एक योजना थी। हमने सोचा था कि अगर गेंद हमारे पसंदीदा शॉट खेलने की जगह (आर्क) में आएगी, तो हम आक्रामक खेलेंगे। वरना, हम बस गैप में गेंद खेलकर तेजी से दौड़ने की कोशिश करेंगे। और हमने ऐसा ही किया। मुझे लगता है कि स्पिनरों के खिलाफ हमने चार-पांच बार दो-दो रन लिए। वे 8-10 रन बहुत अहम साबित हुए। हमने वहां काफी समझदारी से बल्लेबाजी की। और बाद में हमें पता था कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ हम छक्के लगा सकते हैं। इतने बड़े मैदान पर हमें उस गति (पेस) की जरूरत थी। तो हम उसी का इंतज़ार कर रहे थे, और हमने शानदार अंदाज़ में काम पूरा किया।

ALSO READ:IND vs NZ: श्रेयस ने हरा दिया था मैच, फिर तिलक ने पलट दी बाजी, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन ली जीत, 4 विकेट से जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...