IND vs PAK: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को होना है भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबला के पीछे कोलम्बो में ही नही भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) में लोग टीवी से चिपके रहेंगे. इस मैच की वजह से स्टेडियम की टिकट महंगी हो रही है साथ में ही वहां के होटलों में कमरे महंगे और मिलना मुश्किल हो चुका है. लेकिन इस मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. यह फैंस के लिए बड़ा झटका है. भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) से पहले कोलम्बो में एक बड़ी मुसीबत सामने आ रही है.
नहीं होगा भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला
दरअसल, यह हाईवोल्टेज मुकाबला (IND vs PAK) कोलंबो में खेला जा रहा है. जहाँ मुकाबले से एक दिन पहले जमकर बारिश हो रही है. और मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मैच वाले दिन भी बारिश के पूरे आसार है. इस मैच को लेकर एक बड़ा खतरा भी बारिश के रूप में सामने आ चुका है, जिसमें मुकाबले के रद्द होने की भी आशंका को टाला नहीं जा सकता है.
कोलंबो में 15 फरवरी के मौसम को लेकर बात की जाए तो बीबीसी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मुकाबला शुरू होने से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 फीसदी के बीच में जताई गई है. वहीं शाम 7 बजे जब मुकाबला शुरू किया जाना था, जिसमें उस समय बारिश की संभावना बढ़कर 57 फीसदी तक हो जाएगी.
फैंस को लगा झटका, रद्द हो सकता मुकाबला
बारिश के आसार को देखते हुए अब दोनों टीम यह नहीं चाहेंगी की मुकाबला रद्द हो. मुकाबला रद्द होने की संभावना बढ़ चुकी है. और ऐसे अगर रद्द हुआ तो 1-1 अंक बंट जायेंगे. हालाँकि, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है. इसलिए अगर हलकी बारिश हुई तो मैच होने की संभावना रहेगी.
