IND vs WI: भारत ने टॉस जीता चुनी पहले गेंदबाजी, टीम में हुआ एक बदलाव, देखें प्लेइंग XI
IND vs WI: भारत ने टॉस जीता चुनी पहले गेंदबाजी, टीम में हुआ एक बदलाव, देखें प्लेइंग XI

IND vs WI: आज टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए महामुकाबला भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) में खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान में भारत का सपना कितना सच होगा इसके लिए टॉस हो गया. दोनों टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के कप्तान साईं होप टॉस के लिए उतरे. IND vs WI भारत ने टॉस जीत लिया है. बता दें, वेस्टइंडीज जो एक कदम दूर है सेमीफाइनल से हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी.

वेस्टइंडीज इसी मैदान पर भारत को झटका दे चुकी है लेकिन इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ उतरेगा. कप्तान सूर्या ने टॉस जीतने के बाद प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव किया है. आइये जानते है. वही वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को मौका दिया है.

भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस के बाद दिया यह बयान

IND vs WI मैच में टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने अपने प्लेइंग इलेवन के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया की इस मैच में वह पिछले मैच की सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे. इसका मतलब कुलदीप और रिंकू सिंह को एक बार फिर मौका नही मिला है. उन्होंने कहा कि,

“आज रात हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हालात अच्छे हैं. यह पिच पहले से ही रन चेज़ करने के लिए अनुकूल रही है, और विकेट और भी बेहतर हो जाता है, इसलिए रन चेज़ करना एक अच्छा विकल्प है. पिच पहले से ही काफी उबड़-खाबड़ है और हम दर्शकों को एक शानदार प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया. टीम वही है.”

IND vs WI मैच के लिए यहाँ देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI 

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ