भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज का यह मैच करी या मरो का मुकाबला है. यह मैच सेमीफाइनल के लिए जीतना जरूरी है. कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इसलिए भारत के लिए अच्छा मौका हो सकता है. मैच शुरू हो चुका है और कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किया है. साउथ अफ्रीका से हर के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल का सफ़र मुश्किल हो चुका है इसलिए यह आखिरी मौका है जिसमे जीतना चाहेगी.
हरमनप्रीत ने टॉस के बाद कहा
टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने बयान दिया है उन्होंने कहा कि,
“हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत अहम मैच है, हमने सोचा कि खुलकर बैटिंग करें. एक बदलाव है – नंदनी की जगह क्रांति गौड़ वापस आई है. ऐसी पिचें उसे सूट करती हैं. आज नया दिन है, नया जोश है. आज का दिन मज़े करने का है.
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन
