IND W vs AUS W: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. भारत अपना आखिरी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला टीम का सामना छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगा. यह मैच (IND W vs AUS W) टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मैच होगा.
ऐसे हर कोई फैंस चाहेगा ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर सके. लेकिन अगर भारतीय को हार मिलती है तो क्या होगा. तो अच्छी खबर ये है कि IND W vs AUS W मैच हारने के बावजूद भी भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है. आइये जानते है.
पॉइंट टेबल में भारत की स्थिति
भारतीय टीम ने अब तक 4 मैचों में से 3 जीते हैं और 6 अंक हासिल किए हैं. पॉइंट के अलावा अगर भारत की नेट रन रेट देखें तो +2.268 है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों में 4 जीत हासिल कर 8 अंक और +4.724 का शानदार नेट रन रेट बनाया है. साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं (+0.734 NRR) और बांग्लादेश के 4 अंक हैं. इस स्थिति में बांग्लादेश लगभग रेस से बाहर हो चुकी है. वही ऑस्ट्रेलिया की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. अब बाकी एक जगह के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है. जो IND W vs AUS W मैच पर भी निर्भर करेगा.
IND W vs AUS W मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम
सेमीफाइनल के लिए सबसे आसन अगर भारत ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) को हरा दे. भारत के 8 अंक हो जाएंगे. अगर बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा दे तो भारत सीधे क्वालीफाई कर जाएगा. अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश से जीतती है तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों 8 अंक पर होंगे और नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा.
वही अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तब भी सेमीफाइनल पहुँचने के रास्ता है. हार के बाद भारत के 6 अंक ही रहेंगे. ऐसे में भारत को बांग्लादेश से उम्मीद करनी होगी कि वो साउथ अफ्रीका को हरा दे. अगर बांग्लादेश उलटफेर करता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों 6 अंक पर होंगे. फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. जिसमे अभी भारत का नेट रनरेट बेहतरीन है.
