भारतीय टीम की हार ने बदल दिया सेमीफाइनल का समीकरण, रास्ता हुआ कठिन, अब हर हाल में हरमनप्रीत को करना होगा 2 काम

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. मारिजाना काप की शानदार नाबाद 81 रनों की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया. इस हार ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह को काफी मुश्किल बना दिया है.

भारतीय टीम के तरफ से गेंदबाजी में टक्कर दें की कोशिश लेकिन कुछ खराब फील्डिंग और कैच छोड़ना भारी पड़ गया. लेकिन भारत आगे की तरफदेखना चाहेगा. सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा कठिन है.

भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए करना होगा ये काम

ग्रुप A में भारतीय टीम समेत 6 टीमें हिस्सा ले रही है. भारत की हार के बाद पॉइंट टेबल का पेंच फंस गया है. ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 4-4 अंकों के साथ पीछे हैं. भारत का नेट रन रेट अभी बेहतर (+2.511) है इसलिए अभी नंबर 2 पर है लेकिन सेमीफाइनल का रास्ता कठिन हो चुका है. ग्रुप ए में पाकिस्तान और नीदरलैंड पहले ही बाहर हो चुकी है. अब इंडिया, साउथ अफ्रीका, और बांग्लादेश में से कोई एक टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

सेमीफाइनल के कठिन हुआ रास्ता

भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर यह मैच भारत हर जाती है तो सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी. वही गर यह मैच जीत जाती है तो भारत को लॉर्ड्स में 28 जून को ऑस्ट्रेलिया को भी हराना होगा जो आसान नहीं होने वाला है. अगर दोनों मैच जीत जाती है तो भारत 8 अंक तक पहुंच सकता है, जो सेमीफाइनल के लिए पर्याप्त हो सकता है.

वही अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो ऐसे में साउथ अफ्रीका को अगर बांग्लादेश हारा पाएगी तो नेट रनरेट से पहुँच सकती है वही अगर बाकी मैच साउथ अफ्रीका जीत गई तो स्थिति और पेचीदा हो जाएगी.

ALSO READ:IPL का सबसे बड़ा धमाका! हार्दिक पांड्या छोड़ रहे मुंबई इंडियंस? रिप्लेस करेगा वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खूंखार बल्लेबाज

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...