हार्दिक पांड्या IPL 2023 में गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस लौटे थे और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने थे. लेकिन पिछले दो सीजन में उनकी कप्तानी और परफॉर्मेंस दोनों ही निराशाजनक रहा है. IPL 2024 में तो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही, जबकि IPL 2026 में भी प्लेऑफ से बाहर रह गई. ऐसे में इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स आये जिसमे यह कहा गया हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे. अब कुछ दिन बाद आज एक बड़ी खबर सामने आई है. हार्दिक पांड्या का ट्रेड किस टीम से होगा और किस खिलाड़ी से होगा इस का खुलासा हो रहा है.
IPL का सबसे बड़ा धमाका, हार्दिक का इस खिलाड़ी से होगा ट्रेड
IPL 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक और ब्लॉकबस्टर ट्रेड की खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) छोड़कर राजस्थान रॉयल्स (RR) जा सकते हैं, जबकि बदले में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं. इस तरह से IPL 2027 से पहले एक बड़ा ट्रेड डील हो सकता है.
बता दें, हार्दिक का मुंबई छोड़ने की वजह बताया गया जिसमे रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हार्दिक ड्रेसिंग रूम के माहौल से नाखुश थे, खासकर कुछ सीनियर प्लेयर्स के साथ. अब मुंबई इंडियंस उन्हें ट्रेड करने की तैयारी कर रही है.
मुंबई इंडियंस जायसवाल को न सिर्फ बल्लेबाजी के लिए बल्कि भविष्य का कप्तान बनाने के रूप में देख रही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जायसवाल के आने पर उन्हें तुरंत कप्तानी सौंपी जा सकती है, ठीक वैसे जैसे 2023 में हार्दिक को दी गई थी.
यशस्वी का मुंबई के लिए बेहतरीन रिकार्ड्स
इस सीजन में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 427 रन बनाए. उका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा लेकिन वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन में ढक कर रह गए. राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स जाने के बाद जायसवाल को कप्तान बनाने की उम्मीद थी, लेकिन रियान पराग को प्राथमिकता दी गयी. इस वजह से भी अब यशस्वी मुंबई के लिए खेल सकते हैं.
