भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैच की सीरीज में शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम का अगला पड़ाव इंग्लैंड है. जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड से मिली हार ने भारत का मनोबल कमजोर किया है. लेकिन अब फैंस को उम्मीद है इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज भारतीय टीम अपनी गलतियाँ को सुधारेगा.
इस बीच भारतीय सहयक कोच ने प्रेस कांफ्रेंस किया और वैभव को लेकर जवाब दिया. हर कोई जानना चाहता है श्रीलंका ए के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें क्यों नहीं खिलाया जा रहा है. इन सवालों का भी कोच ने जवाब दिया है.
वैभव को करना होगा इंतजार
मैच के दौरान जब कप्तान श्रेयस से पुछा गया था उन्होंने कहा हम अनुभवी खिलाड़ी के साथ जायेंगे. अब इंग्लैंड सीरीज से पहले बल्लेबाजी कोच ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया है क्या उनको मौका मिलेगा. सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,
रयान टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन को बाहर बैठाना आसान फैसला नहीं था. क्योंकि उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, “वह (वैभव) इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है, इसमें कोई शक नहीं. यह कहना आसान नहीं है कि आप संजू सैमसन को बाहर कर दें. वह वही खिलाड़ी है जिसने तीन महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उसका आईपीएल भी काफी अच्छा रहा.”
VAIBHAV SOORYAVANSHI HAS TO WAIT. ✋
Ryan Ten Doeschate said, “Vaibhav is absolutely ready to play internationals, but you can’t leave Sanju Samson out. He played a major role for us in World Cup win. We want to give players a long run. Vaibhav has to wait for his opportunity”. pic.twitter.com/apkiD6VkND
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 29, 2026
इंग्लैंड दौरे से पहले कोच ने खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात
सहायक कोच ने साफ किया कि नई शुरुआत कर रही इस टीम में मैनेजमेंट खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहता है.
“खिलाड़ियों को भरोसा देना और उन्हें सही मैसेज देना हमारे लिए जरूरी है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को टीम में लंबी रन मिले. भले ही वैभव कितना भी तैयार हो और हम सब उसे खेलते देखने के लिए कितने भी उत्साहित हों, उसे भी बाकी खिलाड़ियों की तरह प्रोसेस से गुजरना होगा. इंतजार करना होगा, अपना समय आने देना होगा. उसकी काबिलियत या तैयारी पर कोई सवाल नहीं है.”
ALSO READ:आयरलैंड से सीरीज हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया पोस्ट, फैंस को दिलाया याद!
