आईपीएल 2025 (IPL 2025) अपने अंतिम चरण में है और प्लेऑफ की रेस रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। मुंबई इंडियंस ने सीज़न की शुरुआत धीमी की थी लेकिन अब वो वापसी करके सबको चौंका चुकी है। पर क्या वो प्लेऑफ में जगह बना पाएंगे? और क्या टॉप 2 में जगह बनाना भी मुमकिन है?

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की जबरदस्त वापसी

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत केवल 5 मैचों में 1 जीत के साथ की थी, जिससे लग रहा था कि ये सीजन उनके लिए खराब रहने वाला है। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार 6 मुकाबले जीत लिए। इस समय मुंबई इंडियंस ने कुल 11 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। उनका नेट रन रेट भी सबसे बेहतरीन (1.274) है, जो प्लेऑफ की रेस में एक बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए क्या करना होगा?

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब सिर्फ एक जीत की जरूरत है। उनके पास तीन मुकाबले बचे हैं गुजरात टाइटन्स (6 मई), पंजाब किंग्स (11 मई), और दिल्ली कैपिटल्स (15 मई)। अगर ये टीम इनमें से एक भी मैच जीत लेती है, तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। लेकिन अगर वो तीनों मुकाबले हारते हैं, तो चार अन्य टीमें उनसे आगे निकल सकती हैं और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें टूट सकती हैं।

टॉप 2 में कैसे पहुंचे मुंबई इंडियंस?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में टॉप 2 में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने होंगे। ऐसा करने पर उनके पास 10 जीत होंगी और पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में आने का मजबूत दावा होगा। यदि वो दो मुकाबले जीतते हैं, तब भी मौका रहेगा, लेकिन उस स्थिति में नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा। उनका अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में है, और यह मुकाबला तय कर सकता है कि कौन सी टीम टॉप 2 में जाएगी।

Read More: हार्दिक पंड्या तलाक के बाद अब इस लड़की के प्यार में हुए पागल, जल्द करेंगे दूसरी शादी