IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table

आईपीएल 2025 में हर मुकाबला रोमांच से भरपूर है और प्लेऑफ की दौड़ अब और तेज होती जा रही है। हाल ही में हुए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर टेबल (IPL 2025 Points Table) में तगड़े बदलाव कर दी है।

मुंबई की हुई वापसी टॉप 3 में पहुंची टीम

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए 9 मैचों में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उनके 10 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट +0.67 तक पहुंच गया है, जो उन्हें आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में तीसरे स्थान पर ले आया है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया।

गुजरात और दिल्ली के बीच टॉप के लिए टक्कर

गुजरात टाइटंस अब भी पहले स्थान पर हैं, 8 में से 6 जीत और +1.10 के शानदार नेट रन रेट के साथ उनके 12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 मुकाबले जीत कर 12 अंक जुटा लिए हैं, हालांकि उनका NRR +0.66 है, जिससे वे आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। आरसीबी (10 अंक, NRR +0.47) और पंजाब किंग्स (10 अंक, NRR +0.18) अभी भी टॉप 4 की दौड़ में मजबूत स्थिति में हैं।

हैदराबाद और चेन्नई की हालत नाजुक, नीचे की टीमें संकट में

हैदराबाद की यह आठवीं भिड़ंत थी, जिसमें उन्हें छठी हार मिली। अब वे 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट -1.36 हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स भी उतने ही अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं और उनका NRR -1.39 है। राजस्थान रॉयल्स भी 4 अंकों और -0.63 NRR के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में 8वें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 6 अंक हैं (NRR +0.21), और वे सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

Read More:आईपीएल 2025 के बीच हुआ टीम इंडिया का इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान, संन्यास की कगार पर खड़ा इस खिलाड़ी की वापसी