IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table

आईपीएल 2025 का सफर रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मैच अब प्लेऑफ की रेस को नई दिशा दे रहा है। हाल ही में हुए GT बनाम MI मुकाबले के बाद अंकतालिका (IPL 2025 Points Table) में कई दिलचस्प बदलाव हुए हैं।

गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी से छीना पहला स्थान

गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं और उनके 16 अंक हो गए हैं। उनका आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में नेट रन रेट +0.79 है जो उन्हें RCB से आगे रखता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी 11 में से 8 जीत के साथ 16 अंकों पर हैं, लेकिन उनका NRR +0.48 है जिससे वे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच टॉप-2 की टक्कर अब बेहद करीबी हो चुकी है। तीसरे स्थान पर है पंजाब किंग्स, जिन्होंने 11 में से 7 मैच जीते हैं और उनके 15 अंक हैं। उनका NRR +0.38 है, जो उन्हें क्वालीफाई करने की दिशा में बनाए रखता है।

मुंबई इंडियंस को लगा झटका

मुंबई इंडियंस को इस हार से झटका जरूर लगा, लेकिन वे अब भी 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। मुंबई ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें 7 में जीत मिली है। उनका आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में NRR +1.16 है जो उन्हें अन्य टीमों पर बढ़त देता है। दिल्ली कैपिटल्स 11 में से 6 जीत के साथ 13 अंकों पर हैं और उनका NRR +0.36 है। दिल्ली को अभी भी क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

नीचे की टीमों हुई बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 में से 5 जीतकर 11 अंकों पर हैं और उनका NRR +0.25 है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी 5 जीत के साथ 10 अंकों पर हैं, पर उनका NRR -0.47 है जिससे वे थोड़े पिछड़ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने 11 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 7 अंक हैं, आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में NRR -1.19 के साथ वे आठवें स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स (E) और चेन्नई सुपर किंग्स (E) की टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है। RR के 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 6 अंक हैं, NRR -0.72 के साथ वे 9वें स्थान पर हैं। CSK ने 11 मैचों में केवल 2 जीते हैं, 4 अंक और NRR -1.12 के साथ वे अंतिम स्थान पर हैं।

Read More:आयुष म्हात्रे पर होगी पैसों की बरसात, आईपीएल के बीच इस लीग में मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे