अब गर्मी में नही खेला जायेगा आईपीएल! IPL 2027 के लिए नए तारीख का ऐलान, खिलाड़ी और फैंस का हुआ मौज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2027 के लिए बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल 2026 जहाँ टूर्नामेंट आखिरी मार्च में शुरू हुआ था. अब इसको बदल दिया गया है. जिसका ऐलान खुद BCCI ने किया है. इस बड़े फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गयी है. और खिलाड़ियों और फैंस के भी मौज हो गया है. आईपीएल 2026 RCB ने अपने नाम किया है. अब वही अगले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो चुकी है.

BCCI सचिव ने किया घोषणा इस तारीख से शुरू होगा IPL

BCCI सचिव देवजित सैकिया ने घोषणा किया है कि IPL 2027 का आगाज अब पुराने तारीख पर नहीं बल्कि 10 मार्च 2027 से होगा और फाइनल 15 मई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा. गर्मी के बढ़ते प्रकोप और मई के अंत में होने वाली बारिश/प्री-मॉनसून की आशंका को देखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है.

खिलाड़ियों और दर्शकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए BCCI अब IPL को पुराने तारीख से पहले शुरू करने जा रहा है. पिछले कुछ सीज़न में मई के दूसरे पखवाड़े में खिलाड़ी गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशान रहे थे. कई मैचों में डिहाइड्रेशन और क्रैम्प की शिकायतें आईं. BCCI अब इसे रोकने के लिए IPL को लगभग दो हफ्ते पहले शुरू करने जा रहा है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म होते ही आईपीएल शुरू होगा.

BCCI ने बताया मैच की संख्या बढ़ेगी या नहीं

मैच की संख्या बढाने पर BCCI ने स्पष्ट किया है कि इस बार मैचों की संख्या 74 ही रहेगी. देवजित सैकिया ने PTI को बताया,

“हम IPL को 10 मार्च के आसपास शुरू करके 15 मई तक खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे गर्मी और बारिश दोनों से बचा जा सकेगा।” क्रिकेट प्रेमी इस बदलाव का स्वागत कर रहे हैं. इस बदलाव से न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी राहत भरा साबित होगा। अब मार्च के ठंडे मौसम में और भी ज़्यादा रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे.

ALSO READ:शादी टूटने के बाद टूट चुकी थी स्मृति मंधाना, अब विश्वकप में “प्लेयर ऑफ़ मैच” लेते दिया बड़ा बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...