शादी टूटने के बाद टूट चुकी थी स्मृति मंधाना, अब विश्वकप में "प्लेयर ऑफ़ मैच" लेते दिया बड़ा बयान
शादी टूटने के बाद टूट चुकी थी स्मृति मंधाना, अब विश्वकप में "प्लेयर ऑफ़ मैच" लेते दिया बड़ा बयान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ जीत लिया है. इससे पहले भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. अब लगातार दूसरी जीत के बाद भारतीय टीम ने पॉइंट टेबल में भी लम्बी छलांग लगा दी है. इस जीत में स्मृति मंधाना का बड़ा रोल रहा है उन्होंने महज 47 गेंद में 74 रन बनाया. और भारत ने 209 रन का लक्ष्य खड़ा किया. और एक बड़ी जीत भी हासिल की. स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने बयान दिया.

शादी टूटने के बाद टूट चुकी थी स्मृति मंधाना

बता दें, स्मृति मंधाना के साथ किस्मत ने बुरा खेल कहला था जब उनकी शादी लगभग होने वाली ही थी मंडप तैयार था मेंहदी का रस्म हुआ. लेकिन शादी वाले दिन ही कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शादी टूट गया. ऐसा लग रहा था वह टूट जाएँगी लेकिन उनका बल्ला देखकर एजी रहा है वह पहले से और बेहतरीन हुई है.

प्लेयर ऑफ़ मैच लेते हुए स्मृति ने दिया यह बयान

जब उनसे पुछा गया कि लगातार दूसरी हाफ-सेंचुरी बनाने और बैटिंग के लिए हालात पर तो मंधाना ने कहा कि,

“मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए वाकई अच्छी पिच थी. मतलब, जब भी हम लीड्स आए हैं – मैंने यहाँ ‘द हंड्रेड’ में कुछ मैच खेले हैं – तो यहाँ हमेशा बैटिंग के लिए अच्छी पिच और तेज़ आउटफ़ील्ड रही है. और हाँ, नीदरलैंड्स ने आज वाकई बहुत अच्छा खेल दिखाया.”

जब उनसे यह पुछा गया कि इस लेवल पर ऐसी टीम का सामना करने की तैयारी पर जिसके खिलाफ़ भारत ने पहले कभी नहीं खेला था. इसका जवाब दिया और कहा कि,

“ज़ाहिर है, यह हम सबके लिए एक नई और अनजान स्थिति थी. हमने उन्हें ज़्यादा खेलते हुए नहीं देखा था. इसलिए हमें उनके बॉलिंग करने के तरीके और गेम के लिए हमारी रणनीति को समझने के लिए कई वीडियो देखने पड़े. और एक बात जिस पर हमें हमेशा गर्व होता है, वह यह है कि हम किसी भी टीम को अलग नज़रिए से नहीं देखते, चाहे वह उनका पहला मौका हो या कुछ और. मुझे बस यही लगा कि उन्होंने ज़बरदस्त टक्कर दी. उन्होंने बहुत अच्छी फ़ील्डिंग की, और हमारे लिए फोकस बनाए रखना और टीम के लिए अपना काम करना ज़रूरी था.”

स्मृति मंधाना अपने पारी से नहीं है खुश

स्मृति मंधाना ने अपने फॉर्म पर और आगे के मैच के बारे में कहा कि,

हाँ, मैं यह नहीं कहूँगी कि मैं गेंद को उस तरह से बीच में (अच्छे से) हिट कर पा रही थी जैसा मैं चाहती हूँ. मैं अभी भी अपनी बैटिंग पर काम कर रही हूँ. लेकिन आज शेफाली ने जिस तरह से बैटिंग की, उससे मैं बहुत खुश हूँ. हमारी अच्छी पार्टनरशिप हुई और यह देखकर अच्छा लगा कि वह फिर से रन बना रही हैं. और हाँ, श्री चरानी ने भी बहुत अच्छी बॉलिंग की. तो मेरे लिए, बस सही चीज़ें करना, हर दिन सही काम करना और फिर देखना कि मैच कैसा रहता है, यही मायने रखता है.

ALSO READ:Shubman Gill: 154 रन बनाने के बाद गिल ने क्यों कहा उसने मुझे दोहरा शतक नहीं मारने दिया, जीत के बाद तोड़ी चुप्पी

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...