भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पहले वनडे मैच इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. शुभमन गिल की कप्तानी में जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई. पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शुरुआत में भले ही विकेट नहीं मिले.
लेकिन 12 ओवर के बाद भारत के गेंदबाजी ने एक के बाद एक विकेट चटकाए. और महज अगले 5 ओवर में भारत ने 5 विकेट झटक लिए थे. लेकिन इस बीच बुमराह के अलग अंदाज देखने को मिला. और कोच की भूमिका निभाते नजर आये. बता दें, इंग्लैंड की टीम 258 पर ऑलआउट हो गयी है.
जसप्रीत बुमराह बीच मैच में बने कोच
भारत बनाम इंग्लैंड पहले ODI में रोमांचक पल आए. जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही इंग्लैंड पर दबाव बनाया फिर उन्होंने अपना पहला विकेट चटकाकर धमाका किया, लेकिन इसके बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला. बुमराह बीच मैच में अचानक ‘कोचिंग मोड’ में आ गए और शिवम दुबे को एक स्पेशल टिप्स दिए. और दुबे ने गेंदबाजी में कारनामा कर दिया.
दुबे ने गेंदबाजी से उगले आग
बुमराह ने पावरप्ले में इंग्लैंड के ओपनर को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई कुछ ओवर बाद, जब शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए तो बुमराह ने उन्हें साइडलाइंस पर बुलाकर एक महत्वपूर्ण टिप्स दी grip क्रॉसओवर करने का सलाह दिया. दुबे ने उस टिप्स को तुरंत अमल में लाते हुए शानदार गेंद फेंका और इंग्लैंड के बल्लेबाजों विल जैक्स को कीपर के हाथो कैच कराया. और विकेट लिया.
बुमराह की हो रही तारीफ़
बुमराह न सिर्फ भारत के सबसे घातक गेंदबाज हैं, बल्कि टीम के अंदर वे मेंटर की भूमिका भी निभाते हैं. मैच के दौरान उनका यह कोचिंग वाला अंदाज फैंस और कमेंटेटर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया. बता दें, भारत ने पहले ODI में अच्छी शुरुआत की है. गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा रहा है.
