IPL 2026 शनिवार को आगाज हुआ और दूसरा मुकाबला रविवार को वान्खेद्दे के मैदान में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और कोलकाता नाईट राईडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस के लिए उतरे. पिछला सिअजं दोनों टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था. इस बार टॉस में KKR ने जीत हासिल की और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कोलकाता नाईट राईडर्स और मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया. मुंबई इंडियंस में 2 खिलाड़ीयों ने डेब्यू किया है. अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद ग़ज़नफ़र और रदरफोर्ड ने डेब्यू किया. बता दें, अब तक मुंबई ने आईपीएल का पहला मैच नहीं जीता है.
टॉस के बाद कप्तान ने दिया यह बयान
मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुंबई की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है. ऐसे में वह बतौअर इम्पैक्ट प्लेयर की एंट्री कर सकते है. पांड्या ने इस पर बात करते हुए कहा,
“हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच अच्छी लग रही है, पहले से ज्यादा हरी दिख रही है। देखते हैं कैसा खेलती है। यह हमारा गढ़ है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हमने कुछ हफ्ते पहले शुरुआत की थी, हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा मिश्रण है। रोहित, सूर्या, मिशेल सेंटनर – कप्तानों की कोई कमी नहीं है; मैं बस मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। हम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ उतरेंगे।”
रहाणे ने प्लेइंग इलेवन का किया खुलासा
रहाणे ने बात करते हुए कहा कि,
“हम गेंदबाजी करने के मूड में थे, वानखेड़े में इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। तैयारियां अच्छी चल रही हैं, कोलकाता और मुंबई में दो-तीन कैंप भी हुए हैं। हम जानते हैं कि एमआई एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं। बस वर्तमान पर ध्यान दें, बीते समय की चिंता न करें। कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं – हम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। चार विदेशी खिलाड़ी हैं – कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी।”
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
