Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 में, गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से 6 मैच जीते हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इस बारे में आज हम आपको बताएंगे।

ओपनिंग जोड़ी:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे और इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:

मिडल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और नमन धीर होंगे। मिडल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस कोई भी बदलाव नहीं करेगा।

गेंदबाजी:

गेंदबाजी में इस मैच में मिचेल सैटनर की वापसी हो सकती है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी में मिचेल सैटनर के अलावा, दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कर्न शर्मा होंगे।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैटनर, दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

इंपैक्ट प्लेयर: कर्न शर्मा

Read More:संजू सैमसन के बाद रियान पराग नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का अगला कप्तान