भारत का आख़िरकार वर्ल्ड कप विजेता का सपना पूरा होते होते रह गया था. जब 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाराया था और 140 करोड़ भारतवासियो का सपना तोड़ा था. अब एक बार फिर वह सपना पूरा करने के लिए समय करीब आ चुका हैं. अगले साल ODI WORLD CUP 2027 का आयोजन होना है. हर कोई जाना चाहेगा कब शुरू होगा विश्वकप का मैच तो फैंस के लिए खुशखबरी है. हम आपको बताएँगे कब खेला जायेगा मैच.
ODI WORLD CUP 2027 का तारीख
ICC ODI WORLD CUP 2027 के लिए आज एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है क्रिकेट की मशहूर वेबसाइट ईसपीयन क्रिकिंफो के मुताबिक वर्ल्ड कप का पहला मैच 4 अक्टूबर 2027 को खेला जायेगा. वही आखिरी यानि फाइनल मुकाबला 21 नवम्बर को विश्वकप 2027 का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
जैसा कि आप जानते है इस बार 3 देश मिलकर वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे हैं. इसमें साउथ अफ्रीका को 41 मैच मिले है. वही ज़िम्बाब्वे को 8 से 10 मैच और नामीबिया को लगभग 3 मैच मिल सकते हैं. इस बार वर्ल्ड कप में 54 मैच खेले जायेंगे.
The 2027 men’s ODI World Cup, which will be played in South Africa, Zimbabwe and Namibia, has been provisionally inked into the calendar to run from October 4 to November 21 🗓️ pic.twitter.com/mVKv6Sx8oE
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 11, 2026
विश्वकप में इस बार इतने देश की टीम लेंगी हिस्सा
बता दें, पिछले बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ली थी. इस बार यह संख्य बढ़कर कुल 14 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. टीमों को 2 ग्रुप में रखा जाएगा. दोनों ग्रुप में टॉप-3 पर रहने वाली टीमें सुपर-6 स्टेज में पहुंचेंगी. बता दें, साउथ अफ्रीका में 2003 में आखिरी ODI वर्ल्ड कप खेला गया था.
ALSO READ:श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिला मौका, यह खिलाड़ी बना कप्तान
