PAK vs ENG: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मैच रोकने की दी धमकी! बीच मैच में गरमाया महौल, फिर झुका पाकिस्तान

इग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में मैदान के बाहर बड़ा ड्रामा देखने को मिला. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी आधा दिन का मैच हुआ था. तभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में जो ड्रामा किया था एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ऐसा देखने को मिला था . पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा पहली बार नहीं किया है चैंपियंस ट्रॉफी में देखने को मिला था. आइये जानते है इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान बोर्ड ने कैसा बवाल किया हुआ है .

पाकिस्तान ने किया ड्रामा मैच रोकने की दी धमकी

दरअसल, पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीता और गेंदबाजी का चुनाव किया. इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी भी की लेकिन इस बीच टेस्ट मैच का प्रसारण करने स्काई स्पोर्ट्स चैनल ने इमरान खान के 2 लड़के का इंटरव्यू लाइव करने का का फैसला किया. यह इंटरव्यू माइक अथार्टन ने यह इंटरव्यू लिया.

लंच ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पूर्व पाकिस्तान कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाने का फैसला किया, जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तीखी आपत्ति जताई और मैच रोकने तक की धमकी दे दी. पाकिस्तान बोर्ड ने कहा यह लाइव इंटरव्यू किया जाता है तो लंच के बाद पाकिस्तान टीम मैदान पर नहीं उतरेगी.

लाइव हुआ इंटरव्यू, पाकिस्तान खेलने भी उतरा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की धमकी का असर इंग्लैंड बोर्ड और ब्रॉडकास्टर पर नहीं पड़ा. और पूरा इंटरव्यू लाइव पप्रसारण भी किया गया. यही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम धमकी देने के बाद मैच भी खेलने उतरी.

दरअसल, पाकिस्तान में सेना के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जबरन जेल में नजर बंद रखा गया है ऐसे में उनके रिहाई की मांग हमेशा उठती रही है. और वहाँ की सरकार और सेना इस मुद्दे को दबाते रहे हैं. इसी क्रम में मैच में यही धमकी देने की कोशिस की गयी लेकिन यह मंसूबा कामयाब नहीं रहा.

ALSO READ:जीता मैच ड्रा होने के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, फॉलोऑन देकर मानी गलती, WTC फाइनल को लेकर दिया जवाब

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...