Prasidh Krishna: "मुझे 5 विकेट लेने की ख़ुशी नहीं...", प्लेयर ऑफ़ मैच लेते हुए बताया क्यों नही 5 विकेट लेने की ख़ुशी

Prasidh Krishna: भारत-अफगानिस्तान के तीसरे वनडे मैच में ना सिर्फ जीत मिली. बल्कि इतिहास भी रचा गया. इस मैच में भारतीय टीम ने महज 218 पर अफगानिस्तान को रोक दिया. जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का बड़ा योगदान रहा उन्होंने चेन्नई के चेपॉक मैदान में पहले गेंदबाज बने जिन्होंने 5 विकेट लिए है. अफगानिस्तान के महज 38 रन पर ही अकेले 4 विकेट गिराए थे. वही आखिरी में उन्होंने पांचवा विकेट लेकर अपना पहला फाइफर वनडे में पूरा किया. उन्होंने 8.2 ओवर में महज 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए है. Prasidh Krishna को आज प्लेयर ऑफ़ मैच भी चुना गया है.

Prasidh Krishna बने प्लेयर ऑफ़ मैच, कहा- मुझे ख़ुशी नहीं हुई

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को इस मैच में प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया जिसके बाद उन्होने बात करते हुए बताया कि,

“हाँ, अब बस आइस बाथ लेना बाकी है, जिससे शरीर को अच्छा महसूस होता है. पारी के बाद थोड़ा ब्रेक मिला, लेकिन बल्लेबाजों की बैटिंग देखकर अच्छा लगा. मैं टीम के लिए सच में बहुत खुश हूँ. (क्या आप बता सकते हैं कि आप क्या कर रहे थे?) हाँ, मुझे लगता है कि सही लेंथ पर गेंद डालना ज़रूरी है; एक टीम के तौर पर हमने जो भी चर्चा की थी या जो भी रणनीति बनाई थी, हम बस उसी पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं और तैयारी भी वैसी ही कर रहे हैं. आप बस आराम से बैठकर सोचते हैं कि मैच कैसे रहे हैं और आप असल में क्या करना चाहते हैं, इस बारे में ज़्यादा समय बिताते हैं. और मैं कहूँगा कि यह होमवर्क ही है जो बहुत अच्छा रहा है.”

GT और भारतीय टीम में अच्छे गेंदबाजों के साथ होने पर? “सच कहूँ तो, जब आपके साथ अच्छे गेंदबाज होते हैं तो बहुत मदद मिलती है. आप एक-दूसरे से सीखते रहते हैं. नेट्स में हमेशा मुकाबला होता है. तो जब आपके आस-पास सही तरह का ग्रुप होता है, तो वही चीज़ आपको आगे बढ़ाती है. आप हमेशा एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं और मुझे लगता है कि इसका फायदा मिला है.”

प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा- उन्हें फाइफर लेने में ख़ुशी नही.

Prasidh Krishna ने अंतिम में यह भी कहा कि मुझे जीत की ख़ुशी है नाकि 5 विकेट लेने की. उन्होंने कहा कि,

“हाँ, थोड़ी देर के लिए यह ख्याल आया था, लेकिन फिर मैंने खुद से कहा कि अभी खेल काफ़ी बाकी है. लेकिन फिर जब मैं वापस आया और देखा कि चार विकेट या पाँच विकेट… मैं पाँच विकेट लेकर निश्चित रूप से ज़्यादा खुश हूँ, लेकिन अगर मुझे पाँच विकेट नहीं भी मिलते, तो भी मुझे यकीन है कि हम जीतते ही. इसलिए मैं इससे खुश हूँ.”

ALSO READ:IND vs AFG: रोहित-यशस्वी ने मचाया कोहराम, बल्ले से की कुटाई, 9 विकेट से बम्पर जीत, 3-0 से किया नेस्तनाबूत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...