जब से सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम से बाहर निकाला गया है और उनसे कप्तानी का पद छीन लिया गया है. उसके बाद से ही भारतीय टीम का प्रदर्शन गिरता हु भी नजर आ रहा है. सूर्या की कप्तानी में एक भी सीरीज ना हरने वाली भारतीय टीम पहली बार आयरलैंड से हार हारी और अब इंग्लैंड में भी सीरीज जीतने असंभव हो गया है. ऐसे में क्रिकेट के फैंस सूर्या को भी याद कर रहे हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव के लिए खुशखबरी मिली.
सूर्यकुमार यादव को अमेरिका ने किया शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और T20 विश्व कप 2026 के विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है. मेरिका की मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने उन्हें MLB इंडिया का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है.
MLB ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि सूर्यकुमार के साथ यह पार्टनरशिप भारत में बेसबॉल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है. सूर्यकुमार यादव अब MLB की तरफ से फैन एंगेजमेंट, ओरिजिनल कंटेंट और विभिन्न इवेंट्स में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
T20 WORLD CUP WINNING CAPTAIN × MLB! 🔥
Suryakumar Yadav announced as the Brand Ambassador of MLB India.
A huge lift for the Baseball fans in India – He will also attend the MLB All-Star week from 12th to 14th July in Philadelphia (US). 🇮🇳⚾ pic.twitter.com/ay6zqUHFwj
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 8, 2026
सूर्या ने दिया बड़ा बयान, करेंगे यह काम
सूर्यकुमार यादव को ब्रांड अम्बेस्डर बनने के बाद अब वह भारत और अमेरिका दोनों जगह MLB के प्रचार में हिस्सा लेंगे. MLB All-Star Week (10-14 जुलाई) में फिलाडेल्फिया में शामिल होंगे. भारतीय फैंस के लिए स्पेशल कंटेंट और यूटिलिटी इवेंट्स तैयार करेंगे. क्रिकेट और बेसबॉल के बीच समानताओं को हाइलाइट करके नए दर्शकों को आकर्षित करेंगे. उन्हें ब्रांड अम्बेसडर बनने के बाद क्या कहा.
सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं MLB के साथ इस पार्टनरशिप से बेहद उत्साहित हूं. बेसबॉल में भी क्रिकेट जैसी ही ऊर्जा और रोमांच है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय फैंस इस खेल को पसंद करेंगे.”
T20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद अब सूर्या बेसबॉल को भारत में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे. MLB पहले से ही भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है और JioStar जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी साझेदारी कर चुका है.
