Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो चुका है. इस क्रम में भारतीय टीम का पहला मुकाबला सुपर 8 का साउथ अफ्रीका से है. यह मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जायेगा. सुपर 8 के इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेसकांफ्रेस किया है. उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए है. भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा जो बेहद अहम् होगा. इस पर भारत के कई कमजोरी पर बात हुई जो हाल के मैच में देखने को मिला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ओपनिंग जोड़ी और संजू सैमसन के साथ अभिषेक पार भी सवाल किए है.
Suryakumar Yadav का खुलासा बताया,अभिषेक शर्मा की जगह संजू करेंगे ओपनिंग ?
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत के लिए ओपनिंग कर रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला है. वह हर मैच में शुन्य पर आउट हो रहे है. अभिषेक के बल्ले से रन नहीं निकलना टीम के चिंता की बात है. ऐसे में क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी जगह संजू को मौका मिल सकता है. इस सवाल पर कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav ) ने साफ़ कर दिया है. उन्होंने कहा कि, “आप बोल रहे हो कि मैं अभिषेक की जगह खिलाऊं उसको?” जब नंबर-3 पर उतारने के बारे में पूछा गया तो फिर कप्तान ने ऐसा ही जवाब देते हुए पूछ लिया, “तो मतलब तिलक की जगह खिलाऊं?” इस तरह से हँसते हुए कप्तान सूर्या ने संजू को मौका देने से साफ़ इंकार कर दिया है.
नेट में खूब प्रैक्टिस करते दिखे संजू
संजू सैमसन को इस बार वर्ल्ड कप में एक मुकाबले खेलते हुए दिखे जब अभिषेक शर्मा को पेट में समस्या थी. लेकिन संजू कुछ ख़ास नही कर सके थे. अब अभिषेक जगह उनको खिलाने की मांग तो हो रही है. और संजू सैमसन नेट में जमकर प्रैक्टिस भी करते नजार आये है. इस वजह से उनके कहलें की उम्मीद तो है लेकिन कप्तान ने नकार दिया है.
