दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेली. उन्होंने बेंगलुरु में नॉर्थ जोन के खिलाफ दूसरे दिन बल्ले से खूब कुटाई की. अकेले अपने टीम को जीत की तरफ ले गए. तिलक वर्मा ने दूसरे दिन शतकीय पारी खेली. टी20 का यह बल्लेबाज अब रेड बॉल क्रिकेट दलीप ट्रॉफी में खूब रन बरसा रहा है. आइये जानते है पूरे मैच का हाल.
80 पर 5 हो गयी थी तिलक की टीम
नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहले दिन सिर्फ 195 रनों पर सिमट गई. क़मरान इकबाल ने 76 रन बनाए, जबकि कन्हैया वधावन ने 35 रन जोड़े. साउथ जोन के विद्वथ कवरप्पा ने 4 विकेट लिए. जवाब में साउथ जोन की शुरुआत खराब रही. टीम 80/5 पर पहुंच गई थी. रिक्की भुई, शेख रशीद, नारायण जगदीसन और स्मरण रविचंद्रन जल्दी आउट हो गए. गुरनूर बरार ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था. लेकिन यहां से तिलक वर्मा और श्रेयस गोपाल ने मिलकर टीम को संभाला.
तिलक ने ठोका शतक, टीम को दी बढ़त
दोनों ने छठे विकेट के लिए 175 रनों की शानदार साझेदारी की. श्रेयस गोपाल ने 169 गेंदों पर 88 रन बनाए. अर्शदीप सिंह ने उनकी पारी खत्म की. तिलक ने धैर्य के साथ खेला और 219 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. स्टंप्स तक वे नाबाद 106* पर डटे रहे. साउथ जोन ने 94 ओवर में 285/9 का स्कोर खड़ा कर 90 रनों की बढ़त ले ली. तिलक की 225 गेंदों पर खेली गई इस पारी में 7 चौके शामिल रहे.
गुरनूर बरार नॉर्थ जोन के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 20 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और अंशुल काम्बोज ने भी 2-2 विकेट चटकाए. तिलक की यह पारी तब आई जब टीम मुश्किल में थी, कप्तान ने मोर्चा संभाला. अब यह सेमीफाइनल का मैच रोमांचक हो गया है.
ALSO READ:6 6 6 6 6….वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टेस्ट को बनाया टी20, अकेले 92 रन ठोक कर टीम की बचायी लाज
