W W W...मुकेश कुमार-शमी ने बरपाया कहर, अकेले लड़ते रहें रिंकू सिंह, वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में चमकी टीम

बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर रविवार को दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बाद में कप्तानी किये. और उनकी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी कर पहले दिन खेल दबदबा बनाया रखा. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाले ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को महज 266 रनों पर पारी 80.1 ओवर में ऑलआउट कर दिया.

वैभव की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने पहले गेंदबाजी चुना

सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिजीत सरकार ने शुरुआती ओवरों में अमन मोखड़े (8) और कुनाल चंदेला (6) को आउट कर टीम को झटका दिया. मुकेश कुमार ने कप्तान रजत पाटीदार को 12 रन पर बोल्ड किया. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी के स्टैंड-इन कप्तानी वाले फैसले से मुकेश ने आर्यन जुयाल को 46 रन पर कैच आउट करवाया. दरअसल, कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी 3 सेकंड में रिव्यु लिया था और सफलता मिला था.

वैभव की टीम के सामने रिंकू सिंह ने संभाला मोर्चा

रजत पाटीदार की टीम सेंट्रल जोन की मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने पारी संभाली. उन्होंने 88 गेंदों पर 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जो उनकी टीम से सबसे ज्यादा उनका स्कोर रहा. जिसमें 8 चौके शामिल थे. हर्ष दुबे (27) के साथ उन्होंने 55 रनों की साझेदारी की. बाद में यश राठौड़ (27) और आर्यन पांडे (22) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन ईस्ट जोन के गेंदबाज अपना दबदबा बनाया और पारी के अंत में यश ठाकुर ने 26 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोककर टीम को 266 तक पहुंचाया.

मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी का चला दबदबा

ईस्ट जोन की तरफ से सभी गेंदबाजी ने बेहतरीन गेंदबाजी की इसमें मुकेश कुमार ने 16 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी ने 16 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अभिजीत सरकार 16.1 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. एमडी कौनैन कुरैशी ने 12 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. अनुकुल रॉय ने 20 ओवर फेंके लेकिन विकेट नहीं मिल सका.

ALSO READ:ईशान हुए बाहर तो वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, 3 सेकंड में लिया ऐसा फैसला बदला गया पूरा मैच, अब धोनी से हो रही तुलना

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...