चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को मैदान पर दो खिलाडियों के बीच गहमा गहमी हो गयी. दोनों भारतीय टीम के लिए योगदान देते हैं. आज ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चल रहे फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के बल्लेबाज और वाइस-कैप्टन वैभव सूर्यवंशी तथा साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हुई. दोनों खिलाड़ी के बीच जबरदस्त तनाव भी हो गया .
तिलक और वैभव में बवाल
वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फिर चर्चा में थे. दलीप ट्रॉफी में उन्होंने तेज शुरुआत की और करीब 44 रन बना चुके थे. इसी दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने स्लेजिंग शुरू की. स्टंप माइक में उनकी आवाज साफ सुनाई दी जब उन्होंने वैभव से कहा, “क्या यार, ये वाइस-कैप्टन” शुरुआत में यह मजाकिया या हल्की स्लेजिंग लग रही थी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया. मामला इतना बढ़ा कि तिलक ने पंच जैसा इशारा किया और अंपायर को दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा.
तिलक ने दिखाया पंच
Fun banter between Tilak & Sooryavanshi 😂🔥 pic.twitter.com/eLkLoVDnnf
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2026
तिलक वर्मा वैभव की ओर बढ़े और हल्का शारीरिक इशारा किया, जो मुक्का मारने या पंच दिखाने का जैसा हुआ. वैभव भी पीछे नहीं हटे और उनको घूरते हुए आगे बढे और उनके सामने खड़े हो गये. दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के करीब आकर बहस करने लगे. तनाव बढ़ता देख मैच के अंपायर तुरंत बीच में कूद पड़े और दोनों को अलग किया. हालाँकि इसके बाद विवाद नहीं बढ़ा और मामला शांत हुआ.
ALSO READ:6 6 4…वैभव ने सिखाया सिराज को सबक, ईशान ने बल्ले से 111 रन ठोक मचाया कोहराम, पहले दिन खड़ा किया 385/4
