WTC POINT TABLE: दूसरा टेस्ट ड्रा होते ही भारत को लगा बड़ा झटका! अब WTC फाइनल में पहुँचने के लिए करना होगा ये काम

WTC POINT TABLE: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का ड्रॉ टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका लगा है. भारत ने दूसरे टेस्ट में 503/9 घोषित कर बड़ी बढ़त बनाई थी, लेकिन फॉलो-ऑन देने के बाद भी श्रीलंका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और भारत के मुंह से जीत छीन लिया. भारत ड्रा नहीं बल्कि जीत चाहिए था. ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की दौड़ में बड़ा झटका साबित हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को जगह बनाने के लिए अब क्या क्या करना होगा आइये जानते है.

दूसरा टेस्ट ड्रा होते ही WTC में भारत को लगा बड़ा झटका

भारत ने गाले में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम किया लेकिन कोलंबो में जीत न मिलने से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल (WTC) में जीत प्रतिशत (PCT) घटकर लगभग 51.5 प्रतिशत रह गया. अब टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में जगह बनानी जरूरी है. ऐसे में अब आगे क्या करना होगा .

भारत के पास 11 मैचों में पांच जीत, चार हार और दो ड्रॉ के साथ 68 अंक हैं. अगर कोलंबो में जीत मिल जाती तो PCT 63 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाता और टीम चौथे स्थान पर आ सकती थी लेकिन ड्रॉ से सिर्फ चार अंक मिले, जिससे अंतर और बढ़ गया.

WTC फाइनल के लिए भारत को करना होगा ये काम

अब आगे का रास्ता कठिन है. भारत के बचे हुए सात टेस्ट मैचों है इसमें दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज शामिल हैं. फाइनल का टिकट पाने के लिए लगभग छह जीत और चाहिए. यानी लगभग हर मैच जीतना होगा. न्यूजीलैंड मजबूत प्रतिद्वंद्वी है और ऑस्ट्रेलिया तो वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट का सबसे मजबूत टीम है. किसी भी हार या ड्रॉ से PCT और गिरेगा, जिससे टॉप-2 की संभावना लगभग मुश्किल हो जाएगी.

ALSO READ:IND vs SL: जीत रही थी भारतीय टीम, गंभीर की इस गलती से ड्रा हुआ दूसरा टेस्ट, 2-0 से क्लीन स्वीप का टूटा सपना

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...