IND A vs USA: तिलक की वापसी, उथप्पा के चेले ने मचाया कोहराम, मयंक यादव फ्लॉप, 38 रन से USA को रौंदा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का के खिलाफ इंडिया ए का स्क्वाड ऐलान किया गया है. जिसमे इंडिया ए में कई खिलाड़ियों को मौका मिला साथ में तिलक वर्मा और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी इंडिया ए के लिए वापसी हुई. इंडिया ए को USA के बीच अपना पहला वार्मअप मैच खेला गया. इस मैच में इंडिया ए के कप्तान आयुष बडोनी को बनाया गया . इंडिया ए पहले बल्लेबाजी करने को मिला. और USA के खिलाफ 238 रन का लक्ष्य दिया. USA की टीम ने भी इस लक्ष्य का पीछा की लेकिन 200 रन बनाकर आउट हो गया.

तिलक की वापसी, उथप्पा के चेले ने मचाया कोहराम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से प्रियांश आर्या और एन जगदीशन भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे. प्रियांश जल्द ही 13 गेंद में ही 28 रन बनाकर आउट हो गये. तब नंबर 3 पर तिलक वर्मा ने जगदीशन का साथ दिया और दोनों ने मिलकर अच्छी साझेदारी की. तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गये लेकिन जगदीशन ने बेहतरीन और धमाकेदार बल्लेबाजी करते रहे. उन्होंने 55 गेंद में 104 रन की धमाकेदार पारी खेली जिसमे 11 चौका 4 छक्के जड़े. वही कप्तान आयुष बडोनी तेज तरार पारी खेलते हुए 26 गेंद में 60 रन बनाया. और भारत ने 238 का लक्ष्य दिया.

मयंक यादव फ्लॉप, स्पिनर ने जीताया वार्मअप मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करी. वही भारतीय गेंदबाजी में खलील अहमद, मयंक यादव और रवि बिश्नोई जैसे प्रमुख गेंदबाज शामिल थे. हालाँकि मयंक यादव गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सके. USA के तरफ से संजय कृष्णमूर्ति के 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली. उनके कई खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी पारियां खेली. और 200 रन बना सकी. मयंक यादव ने लम्बे समय बाद वापसी की है लेकिन विकेट नहीं चटका सके. वही खलील ने 2 विकेट चटकाये. और बिश्नोई ने 3 विकेट झटके. भारत को 38 रन से जीत मिला.

ALSO READ:पाकिस्तान पर भड़का ICC, बायकॉट के बाद ICC का आया पहला बयान, कहा- “पाकिस्तान क्रिकेट को…”