IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को कोलम्बो के मैदान में खेला गया. इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिन की जमकर तारीफ तो हो रही थी लेकिन काम भारतीय टीम के स्पिनर ने कर दिया. इस मैच (IND vs PAK) में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता लेकिन पहले गेंदबाजी का फैसला किया. और यह फैसला जरुर चौकाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया . लेकिन जवाब में पाकिस्तान टीम (IND vs PAK) की शुरुआत खराब रही है. और भारत को आसानी से 61 रन से जीत मिली.

IND vs PAK में भारत का यह बल्लेबाज ही बना सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत विस्फोटक नही रही. अभिषेक 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए. पाकिस्तान ने स्पिन से अपनी पारी की शुरुआत की. और सफलता भी मिली. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा ने साझेदारी की. ईशान ने इस पिच पर भी तेज तरार पारी खेली और 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा. ईशान 40 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए कप्तान सूर्या और तिलक ने पारी को आगे बढ़ाया. तिलक ने 25 रन बनाया. अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल शून्य पर आउट हुए. वही सूर्या ने 32 रन बनाया.

लेकिन अंतिम ओवर में रिंकू सिंह ने बेहतरीन पारी खेली. रिंकू सिंह ने अपनी चार गेंद की पारी में हर किसी का दिल जीत लिया. और 4 गेंद खेलकर ही 11 रन बनया जों महत्वपूर्ण रन थे. ईशान और रिंकू इस मैच में बाजी पलट दिया है

पाकिस्तान ने की अपनी मटिया पलित करवाया

लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने आज का दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम साबित नहीं हुआ. उन्होंने भारतीय गेंदबाजी के सामने मटिया पलित करवा लिया. पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती से लेकर कुलदीप यादव तक ने पाकिस्तान को झटके दिए. तिलक वर्मा ने भी पहले ही ओवर में आकर एक विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया.

इस मैच में भारत को आसानी से जीत मिली

ALSO READ:IND vs PAK: कप्तान सूर्या ने टॉस के वक्त हाथ मिलाने से किया मना, बदल दिया प्लेइंग इलेवन, इन 2 खिलाड़ी की एंट्री