आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 ही भारत का अगला मिशन होगा. विश्वकप 2023 में भारत फाइनल में हार गया था जिसके बाद करोड़ो फैंस वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सपना अधुरा रहा गया. भारत ने अब तक ICC में कई ट्रॉफी जीत लिए है. लेकिन 2011 के बाद से ही वनडे विश्वकप अभी तक अपने नाम नहीं कर सकी है. और फैंस के साथ टीम का इंतजार जारी है. भारतीय टीम के लिए अब यह सपना पूरा करने का समय आ चुका है. अगले साल ही ODI WORLD CUP 2027 खेला जाना है. जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है. ऐसे में कई दिग्गज भी भविष्यवाणी शुरू कर चुके है. इस बीच अश्विन ने भी बड़ा ऐलान किया है .
गिल बाहर, रोहित-कोहली ओपनर
अश्विन ने अगले वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने टीम के लिए टॉप 4 खिलाड़ी का नाम बता दिया है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनर चुना है. रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी माना है. ऐसे में उनको मौका मिलते शुभमन गिल के लिए मुसीबत कड़ी हो सकती है. गिल अभी तक वनडे में ओपनिंग करते आ रहे है. वही अश्विन ने आगे नंबर 3 पर ऋतुराज और 4 के लिए श्रेयस अय्यर को चुना है.
अश्विन ने बताया क्यों रोहित-विराट करेंगे ओपनिंग
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर जीकर करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता को ओपनिंग कौन करेगा लेकिन मै तो यही चाहूँगा मेरा मतलब है विराट कोहली क्यों नहीं! जब वह रोहित के साथ टी20 में ओपनिंग कर सकते है तो वनडे में भी कर सकते है. अगर वह रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेगा तो अच्छा रहेगा.
अश्विवन ने अपने टॉप 4 खिलाड़ियों का जिक्र किया लेकिन शुभमन गिल का नाम कही नही लिया है. उन्होंने कहा अगर कोहली ओपन करते है तो नंबर 3 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. वही बतौर उप कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है. उन्होंने टॉप 4 के लिए रोहित, विराट, ऋतुराज और श्रेयस को चुना है जो वर्ल्ड कप के लिए है.
