PBKS vs KKR: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता ईडन गार्डन के मैदान में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स (PBKS vs KKR) के बीच यह मैच खेला शुरू हुआ. पंजाब किंग्स की अब तक का सफ़र जीत से रहा है वही कोलकाता को अभी पहली जीत नसीब नहीं हुई है. रहाणे और श्रेयस अय्यर टॉस के लिए मैदान में और रहाणे ने टॉस जीता. साथ में पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया है. इस मैच में कोलकाता अब किन बदलाव के साथ उतरेगी यह कप्तान ने खुलासा ने किया है. आइये जानते है दोनों टीम (PBKS vs KKR) कप्तान के बयान .

PBKS vs KKR मैच में कोलकाता कप्तान ने चुनी बल्लेबाजी, किया दो बदलाव

PBKS vs KKR मैच में कप्तान रहाणे ने टॉस के बाद कहा कि,

“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है। बात बस विश्वास और आत्मविश्वास की है। छोटी-छोटी जीतों की है। हमें पूरा भरोसा है। दो बदलाव मजबूरी में किए हैं। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन नहीं खेल रहे हैं। पॉवेल और सैनी टीम में हैं।”

श्रेयस अय्यर ने कहा कि,

“श्रेयस और पोंटिंग की केमिस्ट्री दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही निखरती रही है। वे सभी युवा खिलाड़ियों को आजादी देते हैं और खुद भी एक प्रेरणा हैं। हमारी टीम भी वही रहेगी।”

PBKS vs KKR मैच में यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

ALSO READ:Team India का 10 मैच की टी20I सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, लगातार करेगा 3 देश का दौरा