IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की है। क्राइस्टचर्च हेगले ओवल में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने IND vs NZ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन इस मैच गजब का रोमांच भी देखने को मिला. भारतीय टीम हार के मुंह से जीत के तरफ गयी.
70 पर 5 थी इंडिया, तिलक ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन ली जीत
IND vs NZ मैच में न्यूजीलैंड के 180 के जवाब में भारत की शुरुआत धीमी रही। संजू सैमसन 14, अभिषेक शर्मा 27 और वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 7 रन बना सके। मिचेल सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजी को कमजोर किया और 4 विकेट लिए। जब एक समय मैच हाथ से जा रहा था तब नमन धीर ने ताबड़-तोड़ पारी 17 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन वे भी आउट हो गए। उस समय भारत को 6 विकेट पर 112 रन पर सिमटना पड़ा था और जीत दूर लग रही थी।
इसके बाद तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने मैच का रुख बदल दिया। तिलक ने 26 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने दबाव में शानदार शॉट्स खेले और रन रेट को काबू में रखा। नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। दोनों की 69 रनों की नाबाद साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई। IND vs NZ मैच के आखिरी ओवरों में तिलक के चौके-छक्कों ने भारतीय डगआउट को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।
न्यूजीलैंड के सामने भारतीय गेंदबाजी ने की जबरदस्त प्रदर्शन
न्यूजीलैंड (IND vs NZ) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। बेवन जैकब्स ने भी 58 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।
यह जीत टीम इंडिया के लिए खास है क्योंकि पहले मैच में भी उन्होंने बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। तिलक वर्मा की यह पारी उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में शुमार की जाएगी। कप्तान श्रेयस अय्यर और पूरी टीम ने तिलक की सराहना की।
अब सीरीज का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा। भारत 2-0 की बढ़त के साथ दबाव बनाए रखने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज बराबर करने के लिए वापसी चाहेगा। तिलक वर्मा की चमकती पारी ने भारतीय फैंस को एक और यादगार शाम दी।
ALSO READ:वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में मिलेगा मौका! यह खिलाड़ी बाहर
