KKR vs GT: कोलकाता नाइट राईडर्स का यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है. कोलकाता का मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया. इस मैच में गुजरात की टीम सामने थी. टॉस कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. लेकिन एक बार फिर खराब शुरुआत मिली फिर भी KKR 180 रन पर 20 ओवर में ऑलआउट हुई. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल की बेहतरीन पारी खेले और उनको आसान से जीत दिलाई. इस हार में कोलकता की कौन सी सबसे बड़ी वजह है.
KKR की खराब शुरुआत 25 करोड़ के ग्रीन का प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने निराश किया और शून्य रन पर ही उनको मोहम्मद सिराज पर आउट कर दिया है. इसके बाद केकेआर ने आखिरकार न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट को ओपनिंग का मौका दिया, लेकिन वो केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. पारी की पहली 24 गेंदों में कोलकाता अपने तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी. लेकिन उनके सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने रोमन पॉवेल के साथ साझेदारी कर KKR की वापसी कराई.
गुजरात के खिलाफ उन्होंने 79 रनों की पारी खेल सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने पहले रोवमैन पावेल के साथ मिलकर 55 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से उबारा. पावेल 27 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरता गया. पूरी टीम 180 रन पर ऑलआउट हुई.
गुजरात को अंतिम ओवर में मिली जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के तरफ से साईं सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते हुए गिल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. 22 रन बनाकर सुदर्शन चलते बने, लेकिन गिल ने एक छोर संभाले रखा और तेज बैटिंग करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन और तीसरे विकट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 46 रन की पार्टनरशिप कर जीत की नींव रखी. हालांकि, शतक के करीब पहुंचकर वह आउट हो गए. गिल ने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली.
मैच आखिरी ओवर में जरुर गया लेकिन फिर 1 गेंद रहते जीत हासिल कर लिया है.
कप्तान अजिंक्य को जीत नसीब नहीं हो रही है वही वह गेंदबाजी में कुछ खास बदलाव नहीं कर रहे है. इस हार ने टीम कॉम्बिनेशन पर सबसे सवाल उठा है लेकिन इसके बावजूद बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है.
