IND vs PAK के बीच महामुकाबला,
IND vs PAK के बीच महामुकाबला,10 दिन बाद पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम, नोट कर लीजिये शेड्यूल

ICC का इवेंट हो या एशिया का IND vs PAK मैच की राइवलरी की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के मैच सारे रिकॉर्ड ही तोड़ देते है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमिओं की भी निगाहें इस मैच पर होती है. अब एक बार फिर दोनों देश मैदान पर आमने-सामने होने वाले है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK ) के बीच एक बार फिर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. आइये जानते है क्रिकेट के मैदान में कब होगी दोनों देश की भिड़ंत.

IND vs PAK के बीच होगा महामुकाबला

दरअसल, 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. जो इंग्लैंड और वेल्स में खेला जायेगा. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है, इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK ) 14 जून से शुरुआत करेगी. चाहे पुरुष क्रिकेट हो या महिला क्रिकेट, इस महामुकाबले का रोमांच हमेशा सातवें आसमान पर होता है.

अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच हाई-वोल्टेज मैच होने जा रहा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में आगामी 14 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK ) की महिला टीमें एक-दूसरे को धूल चटाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल

महिला टी20 वर्ल्ड कप में  14 जून को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें सामने होगी. इस विश्वकप में 2 ग्रुप बनाया गया है. भारत ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ है. भारत के सारे मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेले जायेंगे. नोट कर लें शेड्यूल

14 जून 2026 (रविवार): भारत vs पाकिस्तान (IND vs PAK )
वेन्यू: Edgbaston, Birmingham
समय: भारतीय समय शाम ~7:00 PM IST)

17 जून 2026 (बुधवार): भारत vs नीदरलैंड्स
वेन्यू: Headingley, Leeds

21 जून 2026 (रविवार): भारत vs साउथ अफ्रीका
वेन्यू: Old Trafford, Manchester

25 जून 2026 (गुरुवार): भारत vs बांग्लादेश
वेन्यू: Old Trafford, Manchester

28 जून 2026 (रविवार): भारत vs ऑस्ट्रेलिया
वेन्यू: Lord’s, London

ALSO READ:तिलक कप्तान, ऋतुराज-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, जानिए कब, कहां, कैसे देख सकते लाइव त्रिकोणीय सीरीज का मैच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता...