इंडिया ए अभी श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही इस बीच BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय U19 टीम को घोषित कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ भारत दो सीरीज खेलेग जिसके लिए दो टीम का ऐलान किया है. इस टीम में बसे बड़ी बात है पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. यह दौरा 4 जुलाई 2026 से शुरू होगा जिसमें भारतीय टीम तीन वनडे और दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी. इसके लिए कप्तान और उपकप्तान का भी ऐलान किया गया है.
भारतीय टीम का ऐलान, द्रविड़ के बेटे को मौका
श्रीलंका दौरे के लिए अंडर 19 टीम बदल चुकी है. इस टीम के कप्तान और उपकप्तान का नाम ऐलान हुआ है. सबसे बड़ी खबर यह है भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के 17 वर्षीय बेटे अन्वय द्रविड़ को भी भारतीय टीम में चयन हुआ है. वह इस वनडे टीम में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल किया गए है. अन्वय द्रविड़ ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था अब उनको इसका इनाम भी मिल चुका है. वह टीम में शामिल किये गये हैं.
इस दौरे में यशवर्धन सिंह चौहान को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान बनाया गया है.
श्रीलंका दौरे पर भारत का शेड्यूल
बता दें, पहला वनडे 4 जुलाई, दूसरा वनडे 6 जुलाई को वहीं अंतिम मैच 09 जुलाई को होगा. फिर 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत होगी. इसके बाद दूसरा मल्टी-डे मैच 20 जुलाई से शुरू होगा. वनडे सीरीज के मैच हम्बनटोटा में होंगे. वहीं मल्टी-डे सीरीज का पहला मैच गाले और दूसरा कोलंबो में होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए वनडे भारतीय U19 टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद.
मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट.
